आखिर कब और कैसे Sushmita Sen को उठा सीने में दर्द? इस तारीख को बिगड़ी थी एक्ट्रेस की तबीयत

सुष्मिता सेन ने फैंस को जानकारी दी थी कि, उनको दिल का दौरा पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को जिस वक्त दिल का दौरा पड़ा था उस वक्त वह फिल्म की शूटिंग कर रही थीं।

Sushmita

Sen
Heart
Attack:
बॉलीवुड
एक्ट्रेस
सुष्मिता
सेन
ने
अपने
लेटेस्ट
पोस्ट
से
फैंस
को
सदमे
में
डाल
दिया
था।
उन्होंने
अपने
पिता
के
साथ
फोटो
शेयर
कर
फैंस
को
जानकारी
दी
थी
कि
उन्हें
दिल
का
दौरा
पड़ा
था।
इसके
बाद
उनका
समय
रहते
हुए
इलाज
कराया
गया
और
उनकी
एंजियोप्लास्टी
की
गई
और
स्टेंट
लगाया
गया।
एक्ट्रेस
ने
यह
जानकारी
देकर
फैंस
की
धड़कने
बढ़ा
दी
थी।
अब
फैंस
ये
जानना
चाहते
हैं
कि
आखिर
एक्ट्रेस
के
साथ
ऐसा
कब
और
कैसे
हुआ?
इससे
जुड़ी
कुछ
जानकारी
सामने
आई
है।

id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

कैसे बिगड़ी थी सुष्मिता सेन की तबीयत?

कैसे बिगड़ी थी सुष्मिता सेन की तबीयत?

सुष्मिता सेन ने अपने पोस्ट में बताया था कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई और वह फिलहाल पूरी तरह से ठीक हैं। इसके साथ ही उन्होंने उन लोगों का धन्यवाद किया जिन लोगों ने मौजूदा समय में उनकी मदद की थी। हालांकि उन्होंने इससे जुड़ी जानकारी नहीं दी कि यह हादसा उनके साथ कब और कैसे हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी।

शूटिंग के दौरान उठा सीने में दर्द

शूटिंग के दौरान उठा सीने में दर्द

जानकारी के मुताबिक, सुष्मिता सेन को फिल्म के सेट पर अचानक दिल का दौरा पड़ा था। वह शूटिंग कर रही थीं कि तभी उन्हें असहजता महसूस हुई औऱ दिल में दर्द उठा। सेट पर डॉक्टरों द्वारा उनकी जांच की गई और तुरंत उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया और बिना देर किए डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया।

सुष्मिता सेन को इस दिन अस्पताल से मिली छुट्टी

सुष्मिता सेन को इस दिन अस्पताल से मिली छुट्टी

रिपोर्ट्स की मानें तो, सुष्मिता को 27 फरवरी को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उनका अगले 3 दिन तक इलाज चलता रहा। इसके बाद उन्हें 1 मार्च को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उनकी हालत देखते हुए एंजियोप्लास्टी की सलाह दी।

सुष्मिता सेन के दिल में लगाए गए स्टेंट

सुष्मिता सेन के दिल में लगाए गए स्टेंट

डॉक्टरों ने बिना देर किए सुष्मिता सेन की एंजियोप्लास्टी की और उनके दिल में स्टेंट लगाए। इसके बाद कुछ दिन उनको डॉक्टरों ने ऑबसर्वेशन में रखा और उन पर पूरी तरह से नजर रखी। इसके बाद 1 मार्च को डॉक्टरों ने उनकी हालत देखते हुए उनको अस्पताल से छुट्टी दी। फिलहाल एक्ट्रेस अब अपने घर आ गई और रेस्ट कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस अब पूरी तरह से ठीक हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी

बता दें कि, सुष्मिता सेन ने 2 मार्च को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी सेहत की जानकारी दी थी। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में इस बात की पुष्टि की थी कि उनके दिल की सर्जरी हुई थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह अब पहले से काफी ठीक हैं। बताया ये भी जा रहा है कि एक्ट्रेस की निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल चल रही थी जिससे वह लंबे समय से परेशान थीं। इस वजह से एक्ट्रेस को दिल का दौरा पड़ा।

Recommended Video

      Sushmita Sen Heart Attack: सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक आया, कैसी है हालत ? | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+