सुष्मिता सेन की भाभी चारू असोपा ने श्रग खोलकर दिखा दी ब्रालेट, ऐसे बयां किया पति से अलग होने का दर्द
चारू असोपा की वायरल हो रही तस्वीर को देखने के बाद साफ पता चल रहा है कि पति राजीव से अलग होने के बाद अब वह खुद पर फोकस करना चाहती हैं और लाइफ में आगे बढ़ना चाहती हैं।
मुंबई, 13 जुलाईः पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारू असोपा की शादी टूटने वाली है। दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है और इसलिए चारू ने राजीव को तलाक का नोटिस भी भेज दिया है। आपको बता दें कि दोनों की एक बेटी है जिसका नाम 'जियाना' है। इन दिनों टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा पति राजीव सेन के साथ अपनी टूटती शादी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हालांकि चारू सोशल मीडिया और अपनी प्रोफेशनल लाइफ दोनों में ही एक्टिव नजर आ रही हैं और अपने फैंस को लगातार अप्डेट्स भी दे रही हैं। अब चारू ने सोशल मीडिया पर अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जो काफी तेजी से वायरल हो गई है। चारू की ये तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस तस्वीर में चारू ने अपना बोल्डनेस शो ऑफ किया है।

चारू असोपा ने शेयर की बोल्ड फोटो
चारू असोपा की इस तस्वीर को देखने के बाद साफ पता चल रहा है कि पति से अलग होने के बाद अब वह खुद पर फोकस करना चाहती हैं और लाइफ में आगे बढ़ना चाहती हैं। चारू की इस बोल्ड तस्वीर को देखकर साफ लग रहा है कि वह मूव ऑन के लिए तैयार हो चुकी हैं। इस बोल्ड तस्वीर में चारू अपनी ही कंपनी इन्जॉय कर रही हैं और कैमरे में पेज देती दिखाई दे रही हैं। लोगों को ये तस्वीर बहुत पसंद आ रही है और लोग इस पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।
श्रग खोलकर दिया पोज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि चारू किसी शानदार लोकेशन पर तस्वीर क्लिक कराती दिखाई दे रही हैं। खुली श्रग को लहराते हुए एक्ट्रेस ने इस दौरान काफी बिंदास अंदाज में अपनी ब्रालेट दिखाई है। चारू की इस ड्रेस के साथ-साथ उनका एटिट्यूड भी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इसके साथ ही चारू का नो मेकअप लुक भी लोगों को बहुत सुंदर लग रहा है। चारू ने अपनी इस बोल्डनेस पर एक रील भी तैयार कर उसे पोस्ट किया है। चारू ने अपनी इस तस्वीर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

अकेले कर रही हैं बेटी की परवरिश
चारू असोपा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। चारू जिस तरह से राजीव से अपना रिश्ता चूटने के बाद खुद को संभाल रही हैं उसके लिए भी फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिलहाल चारू बेटी जियाना की परवरिश खुद अकेले ही कर रही हैं।
फैशन शो का खूबसूरत लुक
वहीं चारू असोपा तलाक की खबरों के बीच लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में एक फैशन शो में दुल्हन के लिबास में रैंप वॉक किया था। उन्होंने दुल्हन के इस लुक को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर लोगों ने जमकर कमेंट्स भी किए हैं।

वीडियो में बताई पति से अलग होने की वजह
इससे पहले चारू ने राजीव से रिश्ता टूटने के बारे में एक वीडियो में कहा था कि उन्हें अपनी सोच और समझ से जो सही लग रहा है, वो कर रही हैं। ये वो अपने लिए नहीं बल्कि 'जियाना' के लिए कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था- मुझे पूरा यकीन है कि आप लोग मेरी बातों को समझ पाएंगे और मेरा यकीन करेंगे। जितना आपने मेरे हर फैसले पर मुझे सपोर्ट किया है, आगे भी जरूर करेंगे, ऐसा मैं सोचती हूं।












Click it and Unblock the Notifications