सुष्मिता सेन की भतीजी की डेंगू से हुई ऐसी हालत, बेटी को लेकर मां चारु असोपा भागीं अस्पताल और फिर.....

Charu Asopa Daughter Dengue: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन की बेटी जियाना को डेंगू हो गया था और तबीयत काफी बिगड़ गई थी। हालांकि अब उनकी बेटी पहले से ठीक है।

Charu Asopa Daughter Dengue: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के बाई राजीव सेन और भाभी चारु असपो एक बार फिर से करवाचौथ के बाद अलग हो गए हैं। आपको बता दें कि दोनों ने पहले भी एक दूसरे को तलाक देने का फैसला कर लिया था लेकिन अपनी छोटी जियाना के चलते दोनों अपनी शादी को दूसरा मौका दिया था। कुछ दिनों तक चारु और राजीव बेटी के साथ रहे भी लेकिन इस बार करवाचौथ के बाद दोनों ने एक बार से अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इसी बीच खबर आई थी कि चारु और राजीव की बेटी जियाना को डेंगू हो गया था और तबीयत काफी बिगड़ गई थी। हालांकि अब जियाना की मां चारु ने खुद बताया है कि उनकी बेटी अब पहले से अच्छी है।

चारु असोपा की बेटी को हुआ डेंगू

चारु असोपा की बेटी को हुआ डेंगू

टीवी के फेमस सीरियल 'मेरे अंगने में' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस चारु असोपा आए दिन अपने रिश्ते और बेटी की वजह से सुर्खियाों में छाई रहती हैं। हाल ही में उनके और राजीव सेन के बीच अनबन सुनाई दी थी। खबर थी कि एक्ट्रेस के पति ने उनको इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। अब खबर है कि एक्ट्रेस चारु असोपा की बेटी जियाना को डेंगू हो गया था जिसके चलते उनकी बेटी की तबीयत बहुत खराब हो गई थी और चारु को उसे लेकर तुरंत असप्ताल भागना पड़ा था। फिलहास चारु ने सोशल मीडिया पर बेटी जियाना की तस्वीर शेयर की है और अस्पताल को थैंक यू कहा है।

चारु ने अस्पताल से शेयर की बेटी की फोटो

चारु ने अस्पताल से शेयर की बेटी की फोटो

आपको बता दें कि चारु असोपा की बेटी जियाना को डेंगू हो गया था। वह पिछले दो दिन से अस्पताल में भर्ती थी। उसके रिकवर हो जाने के बाद मां चारु ने अस्पताल के बेड पर बैठी बेटी की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की और उसकी अच्छी देखभाल के लिए अस्पताल को शुक्रिया कहा है। चारु की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

वायरल हो रही है मां-बेटी की तस्वीर

वायरल हो रही है मां-बेटी की तस्वीर

वायरल हो रही एक फोटो में जियाना मां की गोद में बैठी हुई दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी फोटो में वह खेल रही है और हाथ में आईवी ड्रिप के लिए बैंडेज लगा हुआ है। इन दोनों तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए चारु ने एक बहुत ही प्यारा पोस्ट लिखा है।

चारु ने अस्पताल के लिए लिखा पोस्ट

चारु ने अस्पताल के लिए लिखा पोस्ट

चारु असोपा ने लिखा है- मेरी इंस्टाग्राम फैमिली, तीन दिन के बाद आज मेरी जान, मेरी छोटी जियाना अच्छा महसूस कर रही है। दो दिन पहले उसे डेंगू हो गया था और मुझे अपनी छोटी एंजल पर बहुत गर्व है। वह मेरा बहादुर बच्चा है। पिछले कुछ दिन उसके लिए बहुत मुश्किल भरे रहे लेकिन अब वह ठीक हो रही है।

डाक्टर्स और स्टाफ को कहा- थैंक यू

डाक्टर्स और स्टाफ को कहा- थैंक यू

चारु ने अपने पोस्ट में अस्पताल को भी शुक्रिया कहा है। उन्होंने आगे लिखा है- स्पर्ष हॉस्पिटल भीलवाड़ा और डॉक्टर अकुल हेडा को बहुत बहुत शुक्रिया। अस्पताल के सभी स्टाफ का भी धन्यवाद, जिन्होंने जियाना की सच में अच्छी देखभाल की है। आपको बता दें कि चारु की बेटी जियाना अभी भी अस्पताल में भर्ती है और रिकवर कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+