सुष्मिता सेन ने खुद को गिफ्ट की करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ेंगे होश, वीडियो हो रहा है वायरल
Sushmita Sen New Car: सुष्मिता सेन ने अपने आप को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है। इस कार की पूरी जानकारी सुष्मिता सेन ने खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Sushmita Sen New Car: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन पिछले कुछ समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सुष्मिता सेन का नाम पिछले दिनों आईपीएल के चेयरमैन रह चुके ललित मोदी के साथ जुड़ा था। इसके अलावा सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी भाभी चारु असोपो के खराब रिश्ते को लेकर भी एक्ट्रेस सुर्खियों में छाई हुई हैं। इसी बीच पूर्व ब्यूटी क्वीन सुष्मिता सेन ने खुद के लिए एक बेहद शानदार और महंगा तोहफा खरीदा है। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन ने करोड़ों रुपए की कार खरीदी है।

सुष्मिता सेन ने खरीदी करोड़ों रुपए की कार
सुष्मिता सेन इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल उन्होंने करोड़ों रुपये की एक लग्जरी कार खुद को गिफ्ट की है। इस कार की कीमत जानकार आप हैरान हो जाएंगे। अपने आप को दिए गए इस गिफ्ट की जानकारी सुष्मिता सेन ने खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर की है। उसके बाद से ही आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सुष्मिता सेन को बधाई दे रहे हैं।
नई काली मर्सिडीज के साथ सुष्मिता ने दिए पोज
सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नई काली मर्सिडीज एएमजी जीएलई 53 कूपे कार की एक वीडियो क्लिप शेयर की है। इस वीडियो में पहले वह अपनी नई कार को लोगों के सामने रखती हैं और फिर उसके साथ जमकर पोज देती हैं। आपको बता दें कि इस लग्जरी कार की कीमत 1.92 करोड़ रुपए है।
ब्लैक आउटफिट में सुष्मिता ने ढाया कहर
मर्सिडीज एएमजी जीएलई 53 कूपे कार में लगा इंजन 6,100 आरपीएम पर 435पीएस का पावर और 1800-5,800 आरपीएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सिर्फ इतना ही नहीं इस कार में 9 स्पीड ट्रांसमिशन है और 4 मैटिक एडब्ल्यूडी दिया गया है। ये लग्जरी कार 5.3 सेकेंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में भाग सकती है। इसकी टॉप स्पीड की बात करें तो ये 250 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड देती है। वहीं इस वीडियो में देखा जा सकते है कि सुष्मिता सेन नब्लैक कलर की मर्सिडीज कार के साथ खड़ी होकर पोज दे रही हैं। इस वीडियो में सुष्मिता सेन खुद भी ब्लैक आउटफिट में ही नजर आ रही हैं।

'महिला खुद को भी दें गिफ्ट'
सुष्मिता सेन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है- और जो महिला ड्राइव करना पसंद करती है..वह खुद को यह शक्तिशाली सुंदर उपहार देती है। उन्होंने मर्सिडीज का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने आगे लिखा है- ये यादगार अनुभव रहा। इसके बाद उन्होंने कार के साथ एक तस्वीर शेयर की है और उसके कैप्शन में लिखा है- ब्यूटी एंड द बिस्ट...लव एंड ओनली लव।

ललित मोदी के साथ जुड़ा था नाम
आपको बता दें कि आईपीएल के चेयरमैन रह चुके ललित मोदी कुछ समय पहले पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को लेकर सुर्खियों में छा गए थे। ललित मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी और सुष्मिता सेन की कई कोजी और रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं जिसके बाद दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे थे। ललित मोदी ने खुद सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते का ऐलान सोशल मीडिया पर किया था। उन्हीं पोस्ट में ललित मोदी ने सुष्मिता को अपना बेटर हाफ भी बताया था। हालांकि बाद में उन्होंने खुद इन तस्वीरों को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications