सुष्मिता सेन की गोद ली हुई बेटी के नाम की गई पूरी जायदाद, जानें क्या हुई थी बात
Sushmita Sen Daughters: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छी मां भी हैं। 49 साल की सुष्मिता सेन ने अभी तक शादी नहीं की है और गोद ली हुई दोनों बेटियों की अकेले ही परवरिश कर रही हैं।
साल 2000 में लिया था पहली बेटी को गोद
सुष्मिता सेन ने पहली बेटी रेनी को साल 2000 में और दूसरी बेटी अलीसा को साल 2010 में एडॉप्ट किया था। ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए एक पुराने इंटरव्यू में सुष्मिता सेन ने अपनी पहली बेटी को गोद लेने के बारे में खुलकर बात की थी।

21 साल की उम्र में सुष्मिता ने रेनी को किया था एडॉप्ट
सुष्मिता सेन ने बताया था कि जब उन्होंने बिना शादी के बच्ची को गोद लेने का फैसला किया था तब उनकी उम्र सिर्फ 21 साल थी। सुष्मिता ने इंटरव्यू में कहा था- मेरे इस फैसले से मां नाराज थीं, लेकिन पापा ने मुझे पूरा सपोर्ट किया था।
सुष्मिता की मां हो गई थीं नाराज
सुष्मिता सेन ने कहा था- मेरी मां ने उस समय मुझसे कहा था कि तुम खुद एक बच्ची हो। तुम क्या बात कर रही हो, इस लड़की के साथ क्या गलत हुआ है। वो मुझसे नाराज थीं लेकिन मेरे पिता बहुत सब्र वाले इंसान थे। सुष्मिता ने बताया था कि वह अपने पिता कि वजह से ही बेटी रेनी को एडॉप्ट कर पाई थीं।
'पापा ने हमेशा मेरा सपोर्ट किया था'
सुष्मिता सेन ने कहा था- पापा ने मेरा सपार्ट किया था। तभी कोर्ट ने मुझे रेनी दे दी। उनके बिना मैं ऐसा नहीं कर पाती। सुष्मिता ने आगे कहा था- भारत का सिस्टम बहुत पर्टिकुलर है, अगर पिता नहीं तो पिता तुल्य और आपके अपने पिता से बेहतर कोई शख्स नहीं है। कानून कहता है कि इरादा दिखाने के लिए पिता को अपनी आधी प्रॉपर्टी बच्चे के नाम करनी होगी।
'पापा ने रेनी के नाम कर दी थी सारी जायदाद'
सुष्मिता सेन ने बताया था- मेरे पिता ने रेनी के नाम पर सब कुछ साइन कर दिया। मुझे मेरे पिता पर, भारत जैसे देश पर, बहुत गर्व है। सुष्मिता सेन को अपनी दूसरी बेटी अलीसा को गोद लेने के लिए भी लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी।
दूसरी बेटी के लिए लड़ी थी 10 साल तक कानूनी लड़ाई
सुष्मिता सेन ने बताया था कि भारत का कानून कहता है कि अगर कोई पहले एक बेटी एडॉप्ट करता है, तो दूसरी बार वो लड़की को गोद नहीं ले सकता। उसे एक लड़के को एडॉप्ट करना होगा लेकिन उन्हें अलीसा को ही गोद लेना था। ऐसे में उन्होंने अपने पिता के साथ मिलकर 10 सालों तक कानूनी लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications