सुष्मिता सेन के भाई राजीव ने बताई शादी की सच्चाई, तलाक के बाद भी एक्स वाइफ के साथ दिखे ऐसे

Charu Asopa and Rajeev Sen: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा ने जून 2023 में एक दूसरे को तलका दे दिया था। हालांकि राजीव सेन और चारु असोपा तलाक के बाद भी एक दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं।

राजीव सेन और एक्स वाइफ चारु असोपा
आपको बता दें कि राजीव सेन और उनकी एक्स वाइफ चारु असोपा तलाक के बाद भी जमकर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में दोनों दुबई वेकेशन पर गए थे। राजीव और चारु को फिर से एक साथ देखकर फैंस काफी हैरान हो रहे हैं।

Charu Asopa

चारु और राजीव का तलाक
कुछ लोगों को जहां कपल का साथ रहना अच्छा लग रहा है, वहीं कुछ लोग इस बात का जमकर मजाक भी उड़ा रहे हैं। आपको बता दें कि चारु और राजीव ने साल 2023 में तलाक ले लिया था। दोनों की शादीशुदा जिंदगी में काफी दिक्कतें थीं। उन्होंने इसे सुलझाने की बहुत कोशिश की लेकिन दोनों इस रिश्ते को आखिर तक बचा नहीं पाए थे।

दुबई वेकेशन पर गया था कपल
तलाक के बाद राजीव और चारु की बेटी जियाना मां के साथ ही रह रही हैं। राजीव और चारु दोनों जियाना के लिए ही एक साथ नजर आते हैं। हाल ही में राजीव एक्स वाइफ चारू और बेटी के साथ दुबई वेकेशन पर गए थे।

'मैं और चारू अब भी अच्छे दोस्त हैं'
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए राजीव ने बताया है- मैं और चारू अब भी अच्छे दोस्त हैं और माता-पिता के तौर पर हम अपनी बेटी जियाना के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। मेरे पास कहने के लिए और कुछ नहीं है। हम बेटी की अच्छे से परवरिश करना चाहते हैं। आपको बता दें कि राजीव सेन अपनी एक्स वाइफ चारु असोपा, बेटी जियाना, मां और बहन सुष्मिता सेन के साथ दुबई गए थे।

सुष्मिता सेन के भाई ने बताई रिश्ते की सच्चाई
दुबई वेकेशन के बारे में बात करते हुए राजीव ने कहा- चारु और जियाना के साथ मेरी ट्रिप बहुत ही शानदार रही। जियाना ने भी इस ट्रिप को बहुत इन्जॉय किया, वह सच में बेहद खुश थी। हम सभी ने जियाना के साथ खूब मस्ती की और ढेर सारा समय बिताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+