सुष्मिता सेन के भाई राजीव और भाभी चारु ने की ऐसी हरकत, लोग बोले- हमें पागल बना रहे हैं

चारु असोपा और राजीव सेन को साथ में देखकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोग दोनों को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि दोनों के बीच ये क्या ड्रामा चल रहा है।

मुंबई, 1 सितंबरः बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी वाइफ चारु असोपा के बीच पिछले कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था। खबर थी कि दोनों एक दूसरे से परेशान हैं और अलग रह रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले थे। वहीं चारु असोपा अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग शेयर कर अपना दर्द बयां करती रहती थीं। इसके अलावा राजीव भी चारु पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं, लेकिन इतना सब होने के बावजूद भी दोनों ने एकसाथ गणेश चतुर्थी का पर्व सेलिब्रेट किया। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर गणेश पूजा की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

चारु और राजीव की तस्वीरें हुईं वायरल

चारु और राजीव की तस्वीरें हुईं वायरल

वहीं चारु और राजीव को साथ में देखकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोग राजी और चारु पर निशाना साध रहे हैं। लोग दोनों को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि दोनों के बीच ये क्या ड्रामा चल रहा है। आखिर दोनों को क्या हो गया है। चारु और राजीव की गणपति पूजा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लोग इन पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

चारु और राजीव ने साथ में मनाईं गणशे चतुर्थी

आपको बता दें कि चारु असोपा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति राजीव सेन और बेटी जियाना के साथ फोटोज शेयर करते हुए फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं। इन तस्वीरों में दोनों अपनी लाडली बेटी को चूमते नजर आ रहे हैं। वहीं राजीव सेन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी चारु और बेटी जियाना के साथ फोटोज शेयर की हैं और फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए हैशटैग में लिखा है- #senfamily #ganeshchaturthi।

लोगों ने कहा- पागल बना रहें हैं दोनों

इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से चारु और राजीव को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक तरफ जहां उनके फैंस इन तस्वीरों को देखकर खुश हैं वहीं दूसरी तरफ कई लोग दोनों का मजाक भी उड़ा रहे हैं। इन तस्वीरों पर चारु और राजीव के फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा है- बप्पा की कृपा से आप दोनों हमेशा साथ रहें। वहीं, कुछ लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर दोनों के बीच क्या चल रहा है। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- क्या ड्रामा है समझ नहीं आता भाई। एक और यूजर ने लिखा है- ऐसा लग रहा है कि ये दोनों लोगों को पागल बना रहे हैं।

चारु ने कहा था जल्द लेंगी तलाक

जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले ही राजीव सेन की पत्नी चारु असोपा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया था। इस व्लॉग में उन्होंने बताया था कि वह अकेले ही अपनी जियाना को पाल रही हैं। जियाना की वजह से ही वो सरवाइव कर पा रही हैं। उन्होंने ये भी बताया था कि पति राजीव सेन से तलाक लेने का फैसला उन्होंने सोच-समझकर लिया है। चारु ने अने व्लॉग में कहा- जब मेरी शादी राजीव के साथ हुई थी तब सब कुछ सही था, मैं बहुत खुश थी। लेकिन कुछ बड़ा हुआ होगा, इसी वजह से मैं तलाक ले रही हूं। इस बात को कहते हुए चारु काफी इमोशनल भी हो गई थीं।

चारु पहले भी हो चुकी हैं ट्रोल

कुछ दिनों पहले भी चारु असोपा ने एक त्योहार के दौरान अपनी मांग में सिंदूर भरा था और शादीशुदा सुहागिन महिला की तरह वह तैयार हुई थीं। उस समय भी सोशल मीडिया यूजर्स को उनका ये अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया था। लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा था- ये सब ड्रामा क्यों कर रही हो। हालांकि चारु ने बाद में लोगों को इसका जवाब भी दिया था। उन्होंने कहा था- अभी मेरा तलाक नहीं हुआ है। इसलिए में सुहागिन की तरह सज सकती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+