3 बार शादी करने को तैयार हुईं Sushmita Sen, इस वजह से कभी नहीं बनीं दुल्हन, खुद किया था खुलासा
Sushmita Sen Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। आज यानी 19 नवंबर को एक्ट्रेस अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुष्मिता सेन ने किस वजह से शादी नहीं की।
सुष्मिता सेन का कई बड़े सितारों के साथ नाम जुड़ा लेकिन वह आजतक कुंवारी हैं। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने अब तक शादी नहीं की इसकी वजह उनकी दोनों बेटियां है, जिन्हें सुष्मिता ने गोद लिया है। लेकिन एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर खुलकर बात की थी और कहा था कि उनकी बेटियों का इससे कोई लेना देना नहीं है।

सुष्मिता सेन ने बताया कि उनकी दोनों बेटियां अलीशा और रेने सेन शादी नहीं करने की वजह नहीं है। उन्होंने खुद तीन बार शादी करने का फैसला किया था लेकिन किसी ना किसी वजह से वह दुल्हन नहीं बन पाईं। सुष्मिता सेन ने इस बारे में ट्विंकल खन्ना से ट्वीक इंडिया में इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था।
सुष्मिता सेन ने कहा था, 'मैं नहीं चाहती कि कोई भी आए और जिम्मेदारियों को शेयर करे, लेकिन कभी भी कोशिश न करें और मुझे इससे दूर जाने के लिए कहे। मैं अपनी जिंदगी में कई लड़कों से मिली। मैं तीन बार शादी करने के करीब आई लेकिन किसी तरह मुझे भगवान ने बचा लिया। मैं ये नहीं बता सकती कि उनकी जिंदगी में क्या दिक्कतें आई लेकिन भगवान ने मेरी रक्षा की, इसलिए भी कि भगवान इन दो बच्चों की रक्षा कर रहे हैं, वो मुझे इन बुरे अफेयर में जाने नहीं दे सकते।'
सुष्मिता सेन ने कु समय पहले रोहमन शॉल से ब्रेकअप कर लिया था और कपल ने खुद सोशल मीडिया पर अपने ब्रेकअफ का ऐलान किया था। हालांकि ब्रेकअप के बाद कपल ने अपनी दोस्ती बरकरार रखी है। सुष्मिता और रोहमन को अक्सर बॉलीवुड इवेंट्स और वेकेशन में कई बार साथ देखा जा चुका है। हालांकि दोनों इसे दोस्ती ही बताते हैं लेकिन फैंस को लगता है कि कपल फिर से रिलेशनशिप में आ गया।
सुष्मिता सेन के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म दस्तक से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'फिजा', 'आंखें', 'मैं हूं ना' और 'मैंने प्यार क्यों किया?' जैसी फिल्मों में काम कर सुष्मिता ने लोकप्रियता हासिल की। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म 'आर्या अंतिम वार' में देखा गया था। जो कि ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इसमें सुष्मिता की एक्टिंग की फैंस ने खूब तारीफ की थी।
ये भी पढ़ें: Sushmita Sen Story: कैसे एक पेटीकोट दर्जी ने बदली सुष्मिता की किस्मत? 2 साल बाद पर्दे पर दी 'दस्तक'












Click it and Unblock the Notifications