12 जून 2020 को क्यों परेशान थे सुशांत सिंह राजपूत, मौत के 4 साल बाद सामने आई ऐसी सच्चाई

Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 4 साल का समय बीत चुका है लेकिन आज भी लोगों के मन में ये सवाल उठते हैं आखिर अचानक ही उनकी मौत कैसे हो गई थी। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 20 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट के कमरे में मृत पाए गए थे।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर खुलासा
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वाले और फैंस आज भी ये मानने को तैयार नहीं हैं कि एक्टर की मौत सुसाइड से हुई है। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने रणवीर अलाहबादिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि सुशांत के साथ उनकी 12 जून 2020 को आखिरी बार फोन पर बात हुई थी।

sushant singh rajput

'12 जून 2020 को सुशांत बहुत परेशान था'
श्वेता ने कहा- 12 जून को सुशांत बहुत परेशान था। उसने फोन पर ज्यादा देर बात नहीं की। उसका ध्यान शायद कहीं और था। वह सही से बात नहीं कर पा रहा था। श्वेता ने कहा कि इस बातचीत के बाद ही मैं अपने भाई को लेकर बैचेन हो गई थी।

'भाई अपनी समस्यों को परिवार वालों से दूर रखता था'
श्वेता ने बताया- भाई अपनी समस्यों को परिवार वालों से दूर रखता था। बाहर कोई भी प्रॉब्लम हो उसे परिवार के अंदर नहीं आने देता था। 12 जून को भी वो कुछ परेशान सा था। वो इस परेशानी से फैमिली को बचाना चाहता था। वो हमेशा से ऐसा ही था।

श्वेता और सुशांत का व्हॉट्सऐप चैट
श्वेता ने बताया कि सुशांत के साथ उनकी व्हॉट्सऐप चैट पर भी बात हुई थी। श्वेता ने भाई को काम से ब्रक लेकर कैलिफोर्निया आने के लिए कहा था और अपने पास एक महीने तक रहने के लिए कहा था। तब सुशांत ने जवाब में लिखा था- हां दीदी बहुत मन कर रहा है तुम्हारे पास आने का। सुशांत की वो चैट सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी।

श्वेता ने सुशांत को अमेरिका बुलाया था
श्वेता ने बताया था कि सुशांत की मौत से 4 दिन पहले ही उन्हें इस बात का एहसास हो गया था कि उनके परिवार में कुछ सही नहीं हो रहा है। श्वेता ने बताया था कि ऐसे में उन्होंने अपने भाई को अपने पास कैलिफोर्निया आने के लिए कहा था। सुशांत भी अपनी बहन के पास जाना चाहते थे लेकिन कोरोना महामारी की वजह से वह उस समय अमेरिका नहीं जा पा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+