'तुम क्यों डरोगी?' वाले बयान से पलटीं Sushant Singh Rajput की बहन, ट्वीट कर दी सफाई
एक बार फिर रिया चक्रवर्ती रोडीज में वापसी करने वाली हैं। इस बीच एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने एक्ट्रेस पर भड़ास निकाली। लेकिन अब उन्होंने अपने पोस्ट की सच्चाई बताई है।

Rhea Chakraborty: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती 3 साल बाद रियलिटी शो 'रोडीज सीजन 16' से कमबैक कर रही हैं। हाल ही में शो का प्रोमो भी रिलीज हो चुका है। लेकिन रिया चक्रवर्ती का ये कमबैक सुशांत सिंह राजपूत की बहन का रास नहीं आया और उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की है।
3 साल बाद रिया की हुई शो में वापसी
हाल ही में रिया ने शो के जारी प्रोमो में कहा था कि, 'आपको क्या लगा मैं वापस नहीं आऊंगी, डर जाऊंगी? अब डरने की बारी किसी और की है'। रिया चक्रवर्ती के इस बयान के बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
सुशांत सिंह की बहन ने निकाली भड़ास
प्रियंका ने अपने ट्वीट पर लिखा था कि, 'तुम क्यों डरोगी? प्रश्न ये है कि तुम्हारे उपभोक्ता कौन है? कोई सत्ताधारी ही ये हिम्मत दे सकता है। सुशांत सिंह राजपूत केस में देरी के लिए कौन जिम्मेदार है, यह स्पष्ट है।' प्रियंका के इस ट्वीट को साफतौर पर माना जा रहा था कि उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर अपनी भड़ास निकाली है।
Just a clarification:
— Priyanka Singh (@withoutthemind) April 11, 2023
My below tweet was not directed to any specific person as it has been reported in media which is ill-conceived and looks motivated.
It was my general angst against the state of affairs prevalent in our world around. https://t.co/zEACayHvFp
ट्वीट कर दी सफाई
सुशांत की बहन ने अपने इस ट्वीट पर सफाई दी और लिखा, 'ट्वीट किसी व्यक्ति विशेष को निर्देशित नहीं किया गया था क्योंकि यह मीडिया में रिपोर्ट किया गया है जो गलत है और प्रेरित दिखता है। यह हमारी दुनिया में प्रचलित मामलों की स्थिति के खिलाफ मेरा सामान्य गुस्सा था'। हालांकि फैंस ये मानने को तैयार नहीं है कि उन्होंने ये गुस्सा रिया पर नहीं निकाला है।
सुशांत केस में फंसी थी रिया
प्रियंका के इस ट्वीट प लोग लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं कुछ फैंस रिया चक्रवर्ती के कमबैक से काफी नाराज हैं। आपको बता दें कि, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था। उस वक्त रिया चक्रवर्ती पर एक्टर को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा। जिसकी वजह से रिया को गिरफ्तार भी किया गया। लोगों को लगने लगा था कि अब उनका फिल्मी करियर खत्म होने की कगार पर है। लेकिन तीन साल के बाद अब रिया की लाइफ वापस ट्रैक पर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications