सुशांत सिंह राजपूत के लिए बहन ने लिखी इमोशनल पोस्ट, रिया चक्रवर्ती बोलीं- ‘हर रोज याद आती है’

Sushant Singh Rajput’s sister, Shweta Singh Kriti, Rhea Chakraborty shares upseen pictures, Rhea Chakraborty, सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, सुशांत की बहन श्वेता सिंह, सुशांत की बहन का इमोशनल पोस्ट

मुंबई, 14 जून: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार, दोस्तों और फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 14 जून 2020 को एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सुशांत की मौत की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है। एक्टर की मौत को आज पूरे 2 साल हो गए हैं। ऐसे में उनकी पुण्यतिथि पर फैंस और उनके परिवार वाले सुशांत को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सुशांत अपनी बहनों के काफी करीब थे। ऐसे में भाई के देहांत को 2 साल पूरे होने पर बहन श्वेता ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने भी एक्टर को याद कर पोस्ट शेयर की है।

बहन ने लिखा इमोशनल पोस्ट

सुशांत की बहन श्वेता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। श्वेता ने लिखा, आपको दुनिया से गए दो साल हो गए हैं लेकिन जिन मूल्यों और सिद्धांतों के लिए आप हमेशा खड़े रहते थे, आज आप उस वजह से अमर हो गए हैं। दया, करुणा और सबके प्यार आपके गुण थे। आप सबके लिए बहुत कुछ करना चाहते थे। हम आपके सम्मान में आपके गुणों और आदर्शों का लगातार पालन करते रहेंगे। आपने दुनिया को बेहतर के लिए बदला है और आपके न रहने पर हम इसे लगातार जारी रखेंगे। इसके बाद श्वेता ने जलते हुए दीप की तस्वीरें साझा कीं और लिखा- आइये हम सब आज दीप जलाएं और किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए निस्वार्थ भाव से काम करें।

रिया चक्रवर्ती ने शेयर की पोस्ट

सुशांत को याद करते हुए उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने भावुक पोस्ट लिखी है। रिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सुशांत के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को कैप्शन देते हुए रिया ने लिखा- ‘आपकी हर रोज याद आती है।'

Recommended Video

    Sushant Death Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो साल पूरे | वनइंडिया हिंदी | *News
    नहीं सुलझी मौत की गुत्थी

    नहीं सुलझी मौत की गुत्थी

    दिग्ग्ज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी थीं। 14 जून 2020 को एक्टर के निधन की खबरों ने सबको चौंका दिया। इस खबर से सुशांत के परिवार, फैंस और दोस्तों को सदमा लगा। सुशांत की मौत हत्या थी या फिर आत्महत्या... ये गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं सकी है। एक्टर के निधन के बाद उनके पटना स्थित घर को एक स्मारक के रूप में तब्दील कर दिया। इसमें उनकी दूरबीन, किताबें, फ्लाइट सिम्युलेटर, गिटार और अन्य सामान भी शामिल था।

    ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा #बॉयकॉटबॉलीवुड

    अभिनेता की पुण्यतिथि के मौके पर ट्विटर पर #बॉयकॉटबॉलीवुड ट्रेंड कर रहा है। बताते चलें कि जब एक्टर का निधन हुआ था, उस वक्त भी बॉलीवुड को बॉयकॉट करने की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ था। सोशल मीडिया पर हर तरफ ये हैशटैग ही ट्रेंड कर रहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+