सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में बिजनेस मैन कुणाल जानी को NCB ने किया गिरफ्तार, SSR का था करीबी दोस्त
सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में बिजनेस मैन कुणाल जानी को NCB ने किया गिरफ्तार, SSR का था करीबी दोस्त
मुंबई, 30 सितंबर: बॉलीवुड दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने व्यवसायी कुणाल जानी को गिरफ्तार किया है। व्यवसायी कुणाल जानी में बिजनेस मैन कुणाल जानी का होटल है। रिपोर्ट के मुताबिक कुणाल जानी सुशांत सिंह राजपूत का करीबी दोस्त था और वह सुशांत की मौत के बाद से फरार चल रहा था।

पिछले महीने एनडीपीएस कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी की जमानत याचिका एक बार फिर खारिज कर दी थी। सिद्धार्थ पिठानी के वकील तारक सैय्यद ने इस बारे में जानकारी दी थी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने खुलासा किया कि अदालत ने आवेदन को खारिज कर दिया क्योंकि उन्हें याचिका में कोई मजबूती नहीं दिखाई दी।
सिद्धार्थ पिठानी के अलावा एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, रिया के शौविक और सैमुअल मिरांडा, सावंत सावंत समेत अन्य स्टाफ सदस्यों को भी एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। दिवंगत अभिनेता सुशांत के हाउस हेल्पर केशव और नीरज से पिछले महीने एनसीबी ने पूछताछ की थी, उन्होंने ड्रग्स मामले में सिद्धार्थ पिठानी की भूमिका का संकेत दिया था।
बता दें कि 14 जून 2020 की सुबह सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित ब्रांदा के फ्लैट में मृत पाए गए थे। उनका कमरा अंदर से बंद था। सुशांत की डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए बीएमसी के कूपर्स हॉस्पिटल भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मुंबई पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर अभिषेक त्रिमुखे ने कहा था कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत की मौत फांसी की वजह से दम घुटने से हुई है।
हालांकि बाद में सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती समेत उनके पूरे परिवार इस मामले को लेकर कई आरोप लगाते हुए केस किए। फिलहाल सुशांत के मौत के मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने अभीतक फाइनल रिपोर्ट नहीं सौंपी है।












Click it and Unblock the Notifications