Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर जरूर देखें उनकी ये बेस्ट 5 फिल्में

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म काय पो चे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सुशांत सिंह राजपूर की एक्टिंग सबको पसंद आने लगी। दर्शकों ने उनकी फिल्मों को खूब प्यार दिया।

मुंबई, 14 जूनः दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्टिंग के लोग दीवाने थे। सुशांत सिंह राजपूत ने अपना एक्टिंग करियर जीटीवी के मशहूर सीरियल पवित्र रिश्ता से शुरू किया था। फिर वह टीवी छोड़ बड़े पर्डे पर एक्टिंग करने लगे। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म काय पो चे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सुशांत सिंह राजपूर की एक्टिंग सबको पसंद आने लगी। दर्शकों ने उनकी फिल्मों को खूब प्यार दिया। आपको बता दें कि 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनकी मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। वह मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में पंखे से लटकते हुए पाए गए थे। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने आत्महत्या की थी। आज सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी पुण्यतिथि है। आइए इस अवसर आपको बताते हैं कि आप उनकी कौन सी 5 फिल्में देखकर उन्हें याद कर सकते हैं।

काय पो चे

काय पो चे

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म 'काय पो चे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में सुशांत की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। काय पो चे में सुशांत के अलावा राजकुमार राव और अमित साध भी नजर आए थे। इस फिल्म में काम करने से पहले सुशांत सिंह राजपूत टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में लीड रोल में थे।

एम एस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी

एम एस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म 'एम एस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया था। ये फिल्म सुशांत के करियर का टर्निंग प्वॉइंट थी और इसने करीब 250 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। सुशांत सिंह राजपूत की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई थी।

Recommended Video

    Sushant Death Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो साल पूरे | वनइंडिया हिंदी | *News
    केदारनाथ

    केदारनाथ

    फिल्म 'केदारनाथ' में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान एकसाथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। सुशांत ने फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग की थी और दर्कशकों से उन्हें खूब प्यार मिला था। इस फिल्म में केदारनाथ धाम में आई त्रासदी को दर्शाया गया था।

    सोनचि‍ड़िया

    सोनचि‍ड़िया

    फिल्म 'सोनचिड़िया' में सुशांत सिंह राजपूत ने एकदम अलग अंदाज डाकू का किरदार निभाते हुए दर्शकों को हैरान कर दिया था। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर नजर आई थीं। लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत के एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी।

    छिछोरे

    छिछोरे

    फिल्म 'छिछोरे' में सुशांत सिंह राजपूत ने जवान बॉयफ्रेंड और बूढ़े पिता, दोनों का रोल निभाया था और दोनों में ही वह एकदम परफेक्ट दिख रहे थे। फिल्म ने न सिर्फ अच्छा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था बल्कि इसे सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का अवॉर्ड भी मिला था। इस अवॉर्ड को फिल्म के निर्देशक ने सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+