क्या सुशांत सिंह राजपूत ने किया था अंकिता लोखंडे के साथ ब्रेकअप? या दोनों के बीच थी कोई और कहानी

Sushant Singh Rajput and Ankita Lokhande: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपने रियल लाइफ पति विक्की जैन के साथ फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आ रही हैं। इस शो में उन दोनों ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री की है। शो में लगभग हर एपिसोड में अंकिता लोखंडे अपने एक्स बॉयफ्रेंड दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बार तरती नजर आती हैं।

सुशांत सिंह राजपूत-अंकिता लोखंडे की लव स्टोरी
वह शो में हर रोज किसी न किसी घरवाले के सामने सुशांत सिंह राजपूत और अपनी लव स्टोरी को लेकर बात करने लगती हैं। अंकिता लोखंडे ने हर किसी को यही बताया है कि सुशांत एक अच्छा लड़का था लेकिन उसके सिर पर स्टारडम भूत चढ़ गया था जिसके चलते उन दोनों का ब्रेकअप हुआ था।

Ankita Lokhande

सुशांत और अंकिता ने 7 साल तक की थी डेटिंग
आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे और दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने एकसाथ टीवी इंडस्ट्री से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। दोनों जीटीवी के पॉपुलर सीरियल पवित्र रिश्ता में नजर आते थे। इस सीरियल की शूटिंग करते हुए ही दोनों के बीच प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों 7 साल तक रिलेशनशिप में थे। साल 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

सुशांत और अंकिता के बीच की दूरी
कहा जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत ने जैसे ही टीवी इंडस्ट्री को छोड़ बॉलीवुड में अपना करियर बनाना शुरू किया तो अंकिता के साथ उनकी दूरी बढ़ने लगी थी। फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहने के कारण सुशांत अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को बिल्कुल समय नहीं दे पा रहे थे। दोनों के बीच उस समय अक्सर किसी न किसी बात पर बहस होने लगती थी।

Ankita Lokhande

'सुशांत के अचानक जाने से मैं बिखर गई थी'
धीरे-धीरे सुशांत और अंकिता के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। वहीं अंकिता की मानें तो सुशांत खुद उन से दूर जाने लगा था। वह अंकिता से बात बात पर झगड़ा करता था। अंकिता लोखंडे ने खुद कैमरे पर कहा था- मैं चाहती थी कि सुशांत मुझे बताकर जाए। ऐसे में मैं संभल जाती लेकिन उसने अचानक ही मुझसे ब्रेकअप कर लिया। उसके यूं अचानक जाने से मैं बहुत बिखर गई थी।

'सुशांत सक्सेस की दौड़ में बिजी हो गया था'
अंकिता लोखंडे ने आगे कहा था- उस वक्त सुशांत सक्सेस की दौड़ में ऊपर की तरफ जा रहा था। लोग भी उसके कान भरने में लगे हुए थे। उसे इस दौड़ में आगे निकलना था। मैंने उसे कभी किसी चीज के लिए रोका नहीं, मैनें उसे आगे बढ़ने के लिए कहा, लेकिन उसने मुझे ही पीछे छोड़ दिया था।

सुशांत को लेकर पॉजेसिव थीं अंकिता लोखंडे
वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा था कि सुशांत के फिल्मों में एंट्री करने से अंकिता खुश नहीं थीं। सुशांत के शूटिंग में बिजी रहने के चलते अंकिता उनसे हर रोज लड़ाई करती थीं। यहां तक कि अंकिता को सुशांत का दूसरी हीरोइनों के साथ रहना भी अच्छा नहीं लगता था। खबरों की मानें तो अंकिता अपने बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कुछ ज्यादा ही पॉजेसिव थीं। इसी के चलते दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था।

साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की हुई थी मौत
बाद में अंकिता लोखंडे ने अपने दोस्त विक्की जैन को डेट किया और साल 2021 में उनसे शादी कर ली। विक्की जैन एक बिजनेसमैन हैं। वहीं अंकिता से ब्रेकअप करने के बाद सुशांत ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को डेट किया था। हालांकि जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की अचानक ही मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+