क्या सच में सुशांत किसी बंगाली लड़की से करने वाले थे शादी, कैसे हुई थी रिया और सुशांत की पहली मुलाकात?

मुंबई। बिहार के पटना में 21 जनवरी 1986 को जन्मे सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्मदिन है। सुशांत भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें हम सभी के दिलों में आज भी हैं। अपनी अदाकारी और सादगी के चलते सुशांत करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। साल 2020 के 14 जून को रहस्यमयी तरीके से सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया। अचानक सुशांत के ऐसे चले जाने से पूरे देश को एक धक्का सा लगा। सुशांत को उनके करोड़ों चाहने वाले उन्हें आज याद कर रहे हैं। सुशांत ने कम उम्र में ही जो शोहरत कमाई वो हर किसी का सपना होता है।

जानिए कैसे हुई थी Sushant और Riya की मुलाकात

जानिए कैसे हुई थी Sushant और Riya की मुलाकात

सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। तो इसलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर सुशांत और रिया की मुलाकात कैसे हुई थी।

साल 2013 में रिया और सुशांत की हुई थी मुलाकात

साल 2013 में रिया और सुशांत की हुई थी मुलाकात

साल 2013 में यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में रिया चक्रवर्ती और सुशांत की पहली मुलाकात हुई थी। तब सुशांत शुद्ध देसी रोमांस की शूटिंग कर रहे थे और वहीं रिया फिल्म मेरे डैड की मारुति की शूटिंग कर रही थीं। शूटिंग करते वक्त दोनों की पहचान हो गई थी। इसके बाद दोनों की कुछ पार्टियों से मुलाकात हुई और फिर जान-पहचान दोस्ती में तब्दील हो गई।

साल 2016 में सुशांत और अंकिता लोखंडे का हुआ ब्रेकअप

साल 2016 में सुशांत और अंकिता लोखंडे का हुआ ब्रेकअप

ये वो वक्त था जब सुशांत अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशन में थे। लेकिन सुशांत और रिया के बीच दोस्ती वाली बातें हुआ करती थीं। दोनों कई अलग-अलग इवेंट में भी मिल जाते थे। लेकिन तब सुशांत और अंकिता का रिश्ता जगजाहिर था। बता दें कि साल 2016 में सुशांत और अंकिता के ब्रेकअप की खबरें आने लगी थीं। दोनों का सात साल पुराना रिलेशनशिप खत्म हो गया था।

अपने रिश्तों को लेकर सुशांत और रिया चुप्पी साधे रहे

अपने रिश्तों को लेकर सुशांत और रिया चुप्पी साधे रहे

इसके बाद साल 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और साल 2019 की शुरुआत में लिव इन में रहना शुरू कर दिया। हालांकि इस बीच भी दोनों अपने रिलेशन को लेकर खुलकर सामने नहीं आए। कई इंटरव्यू में रिया ने सुशांत को अपना दोस्त ही बताया था। वहीं सुशांत इस रिश्ते पर बोलने से बचते रहे।

बंगाली लड़की से शादी करने वाले थे सुशांत?

बंगाली लड़की से शादी करने वाले थे सुशांत?

वहीं सुशांत की मौत के बाद ये बात सामने आई थी कि वे किसी बंगाली लड़की के साथ नवंबर में शादी करने वाले थे। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये बात सुशांत के साथ ही चली गई। हमेशा अपने रिश्ते से इनकार करने वाली रिया ने उनकी मौत के एक महीने बीतने के बाद सोशल मीडिया पर खुद को उनकी गर्लफ्रेंड कहा था।

सुशांत के पिता के आरोपों को रिया ने किया खारिज

सुशांत के पिता के आरोपों को रिया ने किया खारिज

वहीं सुशांत की मौत के बाद उनके पिता ने एफआईआर में लिखवाया है कि रिया और उनके परिवार ने सुशांत को अपने परिवार से अलग कर दिया था। रिया उन्हें मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने की धमकी भी दे रही थीं। हालांकि रिया ने इन सभी आरोपों को हमेशा खारिज किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+