सुशांत के साथ क्या हुआ था? दिशा सालियान के केस से हो जाएगा साफ, केके सिंह ने जानिए क्यों कहा ऐसा
Disha Salian: दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मैनेजर रही दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, दिशा के पिता ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और जनहित याचिका यानी पीआईएल दायर की है। दिशा के पिता द्वारा दायर याचिका का सुशांत के पिता केके सिंह ने समर्थन किया है।
सुशांत के पिता केके सिंह ने कहा कि उन्होंने उम्मीद है कि इससे उनके बेटे (सुशांत सिंह राजपूत) और सालियान से जुड़े दोनों मामलों में स्पष्टता आएगी। न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सुशांत के पिता ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कोर्ट जाने के उनके कारण और प्रेरणा क्या है, लेकिन उन्होंने जो किया है वह सही है।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कहा, 'पहले दिशा सालियान के पिता ने कहा था वे कुछ नहीं जानते हैं आत्महत्या ही होगी। बाद में किस बात पर वे कह रह हे हैं कि ये आत्महत्या नहीं हत्या है ये मुझे नहीं पता..उन्होंने जो किया है ठीक किया है। इससे सुशांत का केस भी साफ हो जाएगा कि क्या हुआ था।
पहले की सरकार और अब की सरकार में फर्क है। वर्तमान मुख्यमंत्री अपने स्तर पर जो भी करेंगे सही करेंगे। इससे पहले, 19 मार्च को दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे और उन्होंने एक याचिका दायर कर अपनी बेटी की मौत की नए सिरे से जांच की मांग की। साथ ही, उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है।
इस दौरान पीटीआई से बात करते हुए दिशा सालियान के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ पहले रेप किया गया था और फिर उसका मर्डर कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि कुछ प्रभावशाली लोगों को बचाने के लिए इस मामले में राजनीतिक रूप से साजिश की गई है। सतीश ने हाईकोर्ट से अपील की है कि उनकी बेटी की मौत की जांच CBI को ट्रांसफर कर दी जाए।
याचिका में क्या कहा गया?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सतीश सालियान ने नए सिरे से जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में आदित्य ठाकरे के साथ-साथ सूरज पंचोली, डिनो मोरिया, मुंबई पुलिस और तत्कालीन मेयर किशोरी पेडनेकर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सतीश ने यह भी मांग की है कि इस मामले की जांच समीर वानखेड़े जैसे ईमानदार अधिकारी की निगरानी में की जाए।
पुलिस ने उन्हें किया था गुमराह
दिशा के पिता सतीश ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस और पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने उन्हें गुमराह किया और उन पर दबाव बनाया। याचिका में आरोप लगाया गया है कि किशोरी पेडनेकर ने उन्हें नजरबंदी के दौरान प्रस्तुत किए गए सबूतों पर विश्वास करने के लिए मजबूर किया।
क्या है पूरा मामला?
8 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान मुंबई में स्थित अपने घर की बालकनी से गिर गई थी,जिससे उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या का मामला दर्ज किया था। इस बीच, 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए।
इस घटना के बाद काफी विवाद खड़ा हो गया था और केंद्रीय जांच ब्यूरो CBI ने मामले को अपने हाथ में ले लिया था। मुंबई के कूपर अस्पताल से सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात कही गई थी।
ये भी पढ़ें: मौत के 5 साल बाद दिशा सालियान केस में नया मोड़, पिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा, अब आदित्य ठाकरे का क्या होगा
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications