ये है असल लाइफ की 'इश्कबाज',13 साल के अफेयर के बाद ब्वॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, गजब है प्रेम कहानी

Surbhi Chandna gets married: कहते हैं जब इश्क सच्चा हो तो वो मुकम्मल जरूर होता है। सच्चे दिल से किसी को चाहो तो वो आपका अपना जरूर होता है। भले ही उसमें वक्त लगे। इस बात को सच कर दिखाया है टीवी की उस खूबसूरत बाला ने, जिसने लाखों फैंस के दिलों में अपनी एक्टिंग से खास जगह बनाई है। हम बात कर रहे हैं कि टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि चंदना की।

जी हां! सुरभि चंदना इन दिनों खूब चर्चा में हैं। वे अपने किसी सीरियल या फिर प्रोजेक्ट को लेकर नहीं बल्कि लाइफ की नई इनिंग को लेकर चर्चा में हैं। सुरभि ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड संग शादी कर ली है।

Surbhi Chandna

सुरभि चंदना की शादी के क्लिप्स भी खूब वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे ब्राइडल एंट्री लेती हुई दिख रही हैं। क्लिप में देखा जा सकता है कि सुरभि मैंने प्यार किया था पर थिरक रही हैं। इसके बाद करण सुरभि को लेने आते हैं और फिर दोनों एक दूसरे के गले लग जाते हैं।

सुरभि चंदना को दूल्हेराजा ग्रे कलर की शेरवानी में कॉम्प्लिमेंट दे रहे थे। एंट्री के अलावा फेरों की भी झलक सामने आई हैं, जिसमें लोग कपल को ढेरों बधाईयां दे रहे हैं। सुरभि चंदना की हल्दी और चूड़ा सेरेमनी की भी खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। चूड़ा समारोह के लिए अभिनेत्री ने गोल्डन रंग के सीक्विन वाले आउटफिट को चुना है। वहीं मेहंदी में भी उनका लुक बेहद प्यारा लग रहा था।

सुरभि चंदना के काम की बात करें तो इश्कबाज में फैंस ने उन्हें बेहद पसंद किया था। सुरभि इससे पहले भी कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से वे हमेशा ही फैंस का दिल जीतती आई हैं। सुरभि की एक्टिंग बेहद शानदार है। जितनी वे खूबसूरत हैं उतनी ही टैलेंटेड भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+