Sunny Leone को फिल्म के सेट पर लगी गंभीर चोट, इंजेक्शन के डर से चिल्लाने लगी एक्ट्रेस

फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्सर सेलेब्स के लिए सेट पर कई तरह की व्यवस्था की जाती है। लेकिन इसके बावजूद सितारे हादसे का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ हुआ।

Sunny Leone Injured: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कोटेशन गैंग' को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस फिल्म के लिए काफी कड़ी मेहनत कर रही हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसे देख उनके फैंस काफी चिंतिंत हो गए हैं।

Sunny Leone

सनी लियोनी को लगी गंभीर चोट
दरअसल, फिल्म की शूटिंग के दौरान सनी लियोनी के पैर में अचानक चोट लग जाती है। एक्ट्रेस के पैर से बहता खून देख पूरी टीम तुरंत उनके पास पहुंचती है और सभी उन्हें दवा लगाना शुरू करते हैं। इस दौरान जैसी ही एक महिला उनको इंजेक्शन लगाने पहुंची तो वह गुस्से में आकर उसे थप्पड़ मारने की धमकी देती हैं। हालांकि सनी लियोन को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। लेकिन, इसके बावजूद पूरी टीम उनका अच्छे से इलाज करा रही है।

इंजेक्शन देख चिल्लाई ेएक्ट्रेस
वीडियो में सनी लियोनी का ये लुक देख उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। वह अपनी फिल्म के कैरेक्टर के गेटअप में नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं, जैसे ही महिला एक्ट्रेस के पास इंजेक्शन लगाने पहुंचती है उसे देख एक्ट्रेस एकदम चिल्लाने लगती हैं और उसे मना कर देती हैं। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस शांत होकर उससे अच्छे से दवा लगवाती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

सनी लियोनी की अपकमिंग फिल्म
सनी लियोनी की फिल्म 'कोटेशन गैंग' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसकी फैंस ने काफी तारीफ की। वहीं बात करें फिल्म की, तो ये तमिल है जिसे हिंदी समेत लुगू, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म का डायरेक्शन विष्णु कन्नन ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+