Sunny Leone अपनी 10 साल की बेटी निशा कौर से करा रही ऐसा बिजनेस, हो रही है छप्पड़फाड़ कमाई
Sunny Leone: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान हाल ही में अपने कुक दिलीप के साथ फेमस एक्ट्रेस सनी लियोनी के घर पहुंची थीं। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर और उनके तीनों बच्चों, निशा कौर वेबर,अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर से भी मुलाकात की।
फराह खान पहुंचीं सनी लियोनी के घर
गपशप और मस्ती भरी इस मुलाकात में सबसे ज्यादा चर्चा सनी लियोनी की बेटी निशा की हुई, जिसने छोटी उम्र में ही अपना बिजनेस शुरू कर सबको हैरान कर दिया है।

10 साल की निशा कौर वेबर ऐसे कर रही हैं कमाई
-बातचीत के दौरान सनी लियोनी ने खुलासा किया कि उनकी 10 साल की बेटी निशा कौर वेबर अब खुद पैसे कमाने लगी हैं। ये सुनकर फराह खान भी चौंक गई थीं।
-सनी लियोनी ने बताया कि निशा को ये पता है कि वह अडॉप्टेड चाइल्ड हैं और वह बेहद समझदार, संवेदनशील और क्रिएटिव बच्ची हैं। इस पर फराह खान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि निशा सच में बहुत किस्मत वाली लड़की है।
सनी लियोनी की बेटी ने खुद बनाया अनोखा इन्वेंशन
-सनी लियोनी ने फराह खान को अपनी बेटी का बनाया हुआ खास प्रोडक्ट दिखाया, जिसे निशा ने पूरी तरह खुद डिजाइन किया है। उन्होंने बताया कि निशा को धूल से एलर्जी है और वह अक्सर घर में इस्तेमाल किए गए टिश्यू इधर-उधर छोड़ देती थी। बार-बार समझाने के बाद एक दिन निशा ने खुद इसका समाधान निकाल लिया।
-निशा ने टिश्यू बॉक्स पर टेप की मदद से एक डिस्पोजेबल कप जोड़ दिया, जिससे इस्तेमाल किया हुआ टिश्यू सीधे उसमें डाला जा सके। सनी को ये आइडिया इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे आगे विकसित करने में मदद की।
'बू बॉक्स' नाम से तैयार हुआ प्रोडक्ट
-निशा कौर ने अपने इस इनोवेशन का नाम बू बॉक्स रखा है। सनी लियोनी के मुताबिक ये फिलहाल एक प्रोटोटाइप है लेकिन इसका पेटेंट भी कराया जा चुका है।
-जब फराह खान ने ये आइडिया देखा तो वह काफी प्रभावित हुईं और बोलीं कि ये बेहद स्मार्ट और प्रैक्टिकल इन्वेंशन है। मजाक में उन्होंने कहा कि अब उन्हें घर जाकर अपने बच्चों से भी कुछ नया करने की उम्मीद रखनी पड़ेगी।
999 रुपये में बेच रही अपना प्रोडक्ट
सनी लियोनी ने हंसते हुए बताया कि निशा कौर अब अपने बू बॉक्स को 999 रुपये में बेच रही है। इतना ही नहीं इस वजह से उसके दोनों भाई थोड़े जलन भी महसूस करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि आगे चलकर निशा कौर के पास सबसे ज्यादा पैसे होंगे और उन्हें उसी से पैसे मांगने पड़ेंगे।
सनी लियोनी की शादी और परिवार
-जानकारी के अनुसार सनी लियोनी ने साल 2011 में डेनियल वेबर से शादी की थी। कपल ने साल 2017 में बेटी निशा कौर को गोद लिया था, जबकि 2018 में सरोगेसी के जरिए उनके जुड़वां बेटे, नोआ और अशर, का जन्म हुआ था।
-निशा कौर का ये इनोवेशन सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है। कम उम्र में क्रिएटिव सोच और उद्यमिता की शुरुआत ने साबित कर दिया कि नई पीढ़ी सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि नए आइडियाज से दुनिया बदलने का भी दम रखती है।












Click it and Unblock the Notifications