सनी लियोन की बेटी ने सिक्योरिटी इंचार्ज को बांधी राखी, राखी सावंत ने कही दिल छू लेने वाली बात
सनी लियोन की बेटी ने सिक्योरिटी इंचार्ज को बांधी राखी, राखी सावंत ने कही दिल छू लेने वाली बात
मुंबई, 23 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन ने रविवार (22 अगस्त) को अपने परिवार और दोस्तों के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया। जिसकी कुछ तस्वीरें सनी लियोन ने इंस्टाग्राम पर शेयर भी की है। सनी लियोन ने अपने पति डेनियल वेबर और बच्चों निशा, नूह और आशेर के साथ राखी की तस्वीरें शेयर की हैं। सनी लियोन की बेटी निशा ने अपने सिक्योरिटी इंचार्ज यूसुफ इब्राहिम को राखी बांधी है। जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही है। सनी लियोन की छोटी बेटी निशा इंडियन ड्रेस में क्यूट लग रही है। वहीं सनी ने व्हाइट रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी है। डेनियल ने ब्लैक पैंट के साथ लाल रंग की शर्ट पहनी थी।

यूसुफ इब्राहिम बोले- मैं निशब्द हूं
यूसुफ इब्राहिम ने सनी के बेटी निशा से राखी बंधवाते हुए तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''मैं निशब्द हूं। इन तस्वीरों को किसी कैप्शन की जरूरत नहीं है। रक्षा बंधन के त्योहार को दिखाने के लिए कुछ भी लिखने की जरूरत नहीं होती है। भाई-बहन का रिश्ता सबसे खास और पवित्र होता है। सनी लियोन और मेरी छोटी बहन निशा को मैं बिना किसी शर्त बहुत प्यार करता हूं। हैप्पी रक्षा बंधन।''

सिक्योरिटी इंचार्ज को इसलिए सनी लियोन ने बांधी राखी
सनी लियोन ने भी सिक्योरिटी इंचार्ज यूसुफ इब्राहिम को राखी बांधी है। इसके अलावा सनी ने उनके स्टाइलिस्ट हितेंद्र कपोपारा, मेकअप आर्टिस्ट टॉमस को भी राखी बांधी है। राखी के बदले भाई बहन की सुरक्षा का वादा करते हैं। सिक्योरिटी इंचार्ज यूसुफ इब्राहिम भी सनी लियोन और उनके परिवार की सुरक्षा करते हैं। इसलिए सिक्योरिटी इंचार्ज को सनी लियोन ने राखी बांधी है। यूसुफ इब्राहिम ने कई बॉलीवुड हस्तियों जैसे आलिया भट्ट, शाहिद कपूर और वरुण धवन की सिक्योरिटी का भी काम किया है।

राखी सांवत ने कही दिल को छू लेने वाली बात
सनी लियोन ने तस्वीर शेयर कर लिखा है, ऐसे मना हमारा राखी का त्योहार। सनी लियोन और उनके परिवार के रक्षा बंधन की तस्वीरों पर राखी सांवत ने भी रिएक्ट किया है।
राखी सावंत ने कहा है कि ये बहुत ही खूबसूरत और वाह वाली फीलिंग देती है। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर ने भी सनी की तस्वीरों पर हार्ट वाली इमोजी रिएक्ट किया है। सनी लियोन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

2017 में सनी लियोन ने निशा को लिया था गोद
सनी और उनके पति डेनियल 2017 में निशा के माता-पिता बने। सनी ने निशा को महाराष्ट्र के लातूर से गोद लिया था। उसके कुछ महीनों बाद सनी और डेनियल के बेटे नूह और आशेर सरोगेसी से पैदा हुए। निशा को गोद लेने के लिए सनी की काफी आलोचना भी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications