'अरे यार तेरी सगाई हो गई, मिठाई तो खिला...', विक्की कौशल-कटरीना की इंगेजमेंट पर ऐसा था घरवालों का रिएक्शन
'अरे यार तेरी सगाई हो गई, मिठाई तो खिला...', विक्की कौशल-कटरीना की इंगेजमेंट पर ऐसा था घरवालों का रिएक्शन
मुंबई, 11 सितंबर: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कटरीना कैफ के रिलेशनशिप और डेटिंग की खबरें पिछले कई महीनों से काफी चर्चा में है। इसी बीच हाल ही में ये खबर आई कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर यह खबर अचानक वायरल हुई कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने चोरी-चुपके सगाई कर ली है। हालांकि ये खबर सिर्फ एक अफवाह और अटकलें थीं। अब विक्की कौशल के भाई सनी ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है। विक्की कौशल के भाई सनी ने यह भी बताया है कि इस खबर के बारे में जब उनके माता-पिता को पता चला तो उनका रिएक्शन कैसा था।

विक्की जिम में था, जब उसकी कटरीना के साथ सगाई की खबर आई!
एक समाचार पोर्टल को दिए इंटरव्यू में कौशल के भाई सनी ने कहा कि जब हमने ये खबर देखी कि ''विक्की कौशल और कटरीना की इंगेजमेंट हो गई है'' तो हमें इस बात पर बहुत हंसी आई। विक्की तो उस वक्त घर में भी नहीं था, जब उसकी सगाई की फर्जी खबर सामने आई तो वह जिम में था। जब विक्की जिम से वापस आया तो हमने उसका बहुत मजाक बनाया।''

'अरे यार तेरी सगाई हो गई, मिठाई तो खिला दे...'
सनी ने कहा, हमारी ये सगाई की अफवाह सुनकर हंसी ही नहीं रूक रही थी। जब जिम से विक्की घर वापस आया तो पापा ने उसकी मजाक में टांग खींची। पापा ने विक्की से कहा, 'अरे यार सुना है तेरी सगाई कटरीना कैफ से हो गई है, मिठाई तो खिला दे।' पापा के मिठाई की फरमाइशी पर विक्की ने भी हंसते हुए कहा, क्योंकि सगाई झूठी है, इसलिए मिठाई भी सपने में ही खाना होगा।'

'विक्की और कटरानी की सगाई की अफवाह कहां से फैली, नहीं पता'
सनी ने कहा कि हालांकि उन्हें नहीं पता था कि यह सब कहां से आया है, लेकिन वे सभी खूब हंसे। सनी ने कहा, विक्की और कटरानी की सगाई की अफवाह कहां से फैली ये तो हमें नहीं पता। लेकिन हां, हम लोग इस बात पर खूब हंसे थे। न जाने कहां से इस तरह की चीजें आती है, पर हम सभी के लिए यह बहुत ही मजेदार था।'

सगाई की अफवाह पर कटरीना की टीम ने कही थी ये बात
कटरीना कैफ की टीम ने सगाई वाली अफवाह पर सफाई देते हुए कहा था कि बिना किसी फैक्ट्स और आधार के ऐसे खबर को तवज्जो देने की जरूरत नहीं है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की सगाई वाली खबर गलत है। यह एक तरह की अफवाह है, जिसका कोई मतलब नहीं बनता है।
Recommended Video

लगभग 2 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं विक्की-कटरीना
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल और कटरीना कैफ लगभग 2 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। विक्की और कैटरीना कथित तौर पर लंबे समय से डेटिंग को लेकर लाइमलाइट में भी रहे हैं। हालांकि वे इस बारे में खुलकर कभी भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। विक्की और कटरीना दोनों ही अपने रिश्ते को काफी सीक्रेट रखना चाहते हैं। लेकिन विक्की और कटरीना की डिनर डेट,आउटिंग उनके सीक्रेट लव स्टोरी की कहानी बताती है।

हर्षवर्धन कपूर ने कहा था- विक्की और कटरीना कर रहे हैं डेट
इस साल की शुरुआत में हर्षवर्धन कपूर ने जूम के को दिए एक इंटरव्यू में इस बात की लगभग पुष्टि की थी कि विक्की और कटरीना एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बॉलीवुड के एक रिश्ते की अफवाह का कंफर्म करने के सवाल पर हर्षवर्धन कपूर ने कहा था, "विक्की और कटरीना साथ हैं, यह सच है। क्या मुझे यह कहने में परेशानी होगी? मुझे नहीं पता। मुझे लगता है कि वे इस बात को लेकर काफी खुले विचारों वाले हैं।"












Click it and Unblock the Notifications