Jaat X Review: सनी देओल की 'जाट' को फैंस ने बताया ब्लॉकबस्टर, एक्शन देख भौचक्के हुए दर्शक

Jaat Fans Twitter X Review: सनी देओल ( Sunny Deol) और रणदीप हुड्डा( Randeep Hooda) की फिल्म जाट सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म बज ट्रेलर के आने के बाद से ही बना हुआ था। फिल्म के ट्रेलर में भयानक एक्शन देखने को मिला था। इसी को देखने के लिए दर्शक बेसब्र थे। अब दर्शकों ने जाट का पहला शो देख लिया है।

फिल्म का पहला शो देखने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। उन्होंने जाट के बारे में कुछ अच्छी बातें की हैं। वहीं, फिल्म की तुलना सलमान खान की हालिया रिलीज सिकंदर से भी की जा रही है। पढ़िए रिपोर्ट।

Jaat X Review

सनी देओल की जाट ड्रामा और एक्शन से लैस फिल्म बता रहे है। X पर थिएटर के अंदर की फोटोज और वीडियोज सामने आ रह हैं। एक यूजर ने लिखा, "SORRY BOL" जाट करेगा सबकी खड़ी खाट या जाट की हो जाएगी खड़ी खाट ? बात "खिचड़ी" के पसंद और नापसंद की है । मुझे खिचड़ी पसंद नहीं । दूसरे यूजर ने छा गए जाट लिखा है। अन्य यूजर ने शेयर किया है कि फर्स्ट हाफ में फूल धमाका था अब इंटरवल के बाद का इंतजार है। फिल्म का कंपरेरिजन सलमान खान की सिकंदर के साथ हो रहा है।

बता दें, फिल्म को एडवांस बुकिंग में भी अच्छी कमाई हुई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'जाट' ने बुकिंग काउंटरों पर एक अच्छी शुरुआत की है। अब तक जाट के पूरे भारत में प्री टिकट सेल में बिना ब्लॉक सीटों के 1 लाख 13 हजार 299 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है जिससे फिल्म ने 2.37 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ फिल्म ने 6.27 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि खबरें हैं कि फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+