इस दिन शादी करने वाले हैं सनी देओल के बेटे करण देओल, मुंबई में लेंगे सात फेरे, जानें वेडिंग की पूरी डिटेल्स

Sunny Deol Son Karan Marriage: देओल परिवार के किसी करीबी ने बताया है करण देओल और उनकी गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य आगामी 16 जून को शादी करने वाले हैं।

sunny deol

Sunny Deol Son Karan Marriage: पिछले कुछ दिनों से हिंदी सिनेमा के लेजेन्ड्री एक्टर धर्मेंद्र के पोते और एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खबर है कि सनी देओल के बेटे करण देओल अपनी गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य के साथ आगामी जून महीने में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। करण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य के साथ मुंबई में शादी करने वाले हैं। इस कपल की शादी और रिसेप्शन की डेट सामने आ चुकी है।

16 जून को होगी करण देओल की शादी
बॉम्बे टाइम्स की खबर के अनुसार देओल परिवार के किसी करीबी ने बताया है करण देओल और उनकी गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य आगामी 16 जून को शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी मुंबई में ही होगी। इसके अलावा आगामी 18 जून को दोनों का रिस्पेशन भी मुंबई में आयोजित किया जा सकता है।

दृशा आचार्य के साथ हो रही है शादी
जानकारी के अनुसार करण देओल और दृशा आचार्य करीब 6 साल से रिलेशनशिप में हैं। इस साल वैलेंटाइंस डे पर दुबई में दोनों ने सगाई कर ली थी। आपको बता दें कि दृशा आचार्य और उनकी फैमिली शादी के इस फंक्शन को काफी प्राइवेट रखने की बात कही है। उन लोगों का मानना है कि पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना ही बेहतर है।

sunny deol

मुंबई में प्राइवेट तरीके से होगी शादी
यही कारण है कि करण देओल और दृशा की शादी को लेकर किसी भी तरह का हंगामा नहीं किया जा रहा है। आपको बता दें कि दृशा आचार्य फिल्मों में काम नहीं करती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और यू्ट्यूब पर अपना चैनल चलाती हैं। वह एक वीडियो कंटेंट क्रीएटर हैं।

दुबई में रहती हैं दृशा आचार्य
जानकारी के अनुसार करण देओल की होने वाली दुल्हनिया दृशा आचार्य फिल्मी इंडस्ट्री के परिवार का हिस्सा जरूर हैं। दरअसल दृशा आचार्य फेमस फिल्ममेकर बिमल रॉय की परनातिन हैं। फिलहाल दृशा दुबई में रहती हैं और ट्रैवल इंडस्ट्री में काम भी करती हैं। वहीं बिमल रॉय और धर्मेंद्र एक समय पर काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+