जब Gadar के रिलीज के वक्त सनी देओल से बॉलीवुड ने मोड़ लिया था मुंह, फिर थिएटर में फिल्म ने लगाई आग

हाल ही में फिल्म गदर 2 का प्रमोशन करने सनी देओल द कपिल शर्मा शो पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म गदर के रिलीज के वक्त पूरा बॉलीवुड उनके खिलाफ हो गया था।

Sunny Deol Gadar Movie: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में है। एक्टर जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। साल 2001 में फिल्म गदर को मिली सफलता के बाद एक बार फिर इसके सीक्वल गदर 2 में सनी देओल और अमीषा पटेल तारा सिंह और सकीना की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

सनी देओल ने गदर को लेकर किया बड़ा खुलासा
हाल ही में फिल्म गदर 2 का प्रमोशन करने सनी देओल द कपिल शर्मा शो पहुंचे। इस दौरान एक्टर ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ खूब मस्ती की। ऐसे में सनी देओल ने फिल्म गदर की रिलीज से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब से फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार थी तब पूरा बॉलीवुड उनके खिलाफ हो गया था।

Sunny Deol

गदर के खिलाफ था पूरा बॉलीवुड
कपिल शर्मा ने सनी देओल से पूछा कि फिल्म गदर 2 के रिलीज होने से पहले आपको कैसा महसूस हो रहा है? एक्टर ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, "उत्साह है, लेकिन घबराहट भी है। जब फिल्म रिलीज हुई थी, तब इंडस्ट्री में हर कोई साथ छोड़ रहा था, लेकिन जिस तरह से दर्शकों ने इसे सराहा, हर कोई बदल गया।"

लोगों को काफी पसंद आई थी फिल्म
इससे पहले फिल्म प्रमोशन के दौरान एक इवेंट में सनी देओल ने कहा था कि, 'लोग कहते थे कि ये पंजाबी फिल्म है। इसे हिंदी में डब करो। वहीं कुछ ने तो फिल्म खरीदने से ही मना कर दिया था। इसलिए हमें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। लेकिन हम में से किसी को नहीं पता था कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर गदर मचाएगी। लोगों ने इसके इतना पसंद किया कि सबका मुंह ही बंद करा दिया।'

इस दिन रिलीज होगी गदर 2
बता दें कि, अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म गदर 2 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार फिर लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा सिमरत कौर, उत्कर्श शर्मा, गौरव चोपड़ा जैसे तमाम बड़े सितारे मुख्य किरदार निभाएंगे। देखना होगा कि फिल्म गदर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस धमाल मचा पाती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+