एयरपोर्ट पर सेल्फी के लिए फैन पर चिल्लाने पर सनी देओल ने दिया रिएक्शन, बोले- 'मैंने गलत नहीं किया'
हाल ही में सनी देओल एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह फैन पर चिल्लाते हुए नजर आए थे। अब इस घटना पर खुद एक्टर ने रिएक्शन दिया है।
Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों गदर 2 की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म हर रोज नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो गए लेकिन इसके बावजूद एक्टर लगातार फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक्टर एयरपोर्ट पर सेल्फी लेते हुए फैन पर चिल्ला पड़े। अब इस पर खुद एक्टर ने रिएक्शन दिया।
क्यों फैन पर चिल्ला गए थे सनी देओल?
सनी देओल ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उस समय वह काफी ट्रैवल कर रहे थे। ऐसे में इंसान को थकान होती है जिसकी वजह से गुस्सा आना बहुत नॉर्मल है। एक्टर ने कहा कि, 'कई बार ऐसा हुआ है कि मुझे दर्द होता है, लेकिन फिर भी चलते रहना पड़ता है। जाहिर है, फैंस आपसे प्यार करते हैं और आप इसे उनके साथ शेयर करते हैं।'

एक्टर ने बताई वजह
सनी देओल ने इसके बाद एयरपोर्ट पर सेल्फी लेने पर कहा कि, 'कई बार ऐसा होता है कि फैन आपके साथ सेल्फी भी ले लेते हैं फिर भी वहां से नहीं जाते। उस समय मैं ये नहीं देखता हूं कि कोई रिकॉर्ड कर रहा है। मैं सोच रहा होता हूं कि मुझे किसी तरह यहां से जाने दो। प्लीज इस बात को समझिए। हम सभी का फैंस के साथ एक इमोशनल कनेक्शन होता है। लोग इसको एडिट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और फिर मजे लेते हैं। मैं इस वजह से बदलने वाला नहीं हूं। मैंने कुछ गलत नहीं किया है।'
सनी देओल का वर्कफ्रंट
सनी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, 22 साल बाद उनकी फिल्म गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिसके बाद से लगातार फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। फिल्म में सनी देओल ने तारा सिंह का किरदार निभाया है। ये फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। गदर में स्टारकास्ट की बात करें तो अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा और सिमरत कौर अहम किरदार निभाते नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications