88 साल के धर्मेंद्र को अचानक क्या हुआ? सनी देओल ने पोस्ट कर लिखा, 'मिस यू पापा', फैंस को सताने लगी चिंता
Sunny Deol Missing Dharmendra: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहते हैं। लेकिन इस बीच उनके बड़े बेटे सनी देओल ने ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया जिसके बाद धर्मेंद्र के फैंस को उनकी सेहत को लेकर चिंता सताने लगी।
दरअसल, सनी देओल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर पिता धर्मेंद्र की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में धर्मेंद्र काफी खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि सनी देओल ने कैप्शन में जो लिखा उसे देख फैंस ही नहीं बल्कि तमाम सेलिब्रिटीज भी टेंशन में आए गए।

सनी देओल ने धर्मेंद्र की फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'पापा आपकी बहुत ज्यादा याद आ रही है।' इसके साथ ही उन्होंने कई सारे रेड हार्ट इमोजी भी लगाए हैं। अब जैसे ही सनी ने ये फोटो पोस्ट की तो कमेंट्स की बाढ़ आ गई। तमाम बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस ने एक्टर की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की।
सनी के इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इस तरह से मिस यू कौन लिखता है, आप प्लीज ऐसे मत लिखो हमें डर लगता है।' एक ने लिखा, 'इस कैप्शन ने मुझे डरा दिया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या धर्मेंद्र जी को कुछ हुआ है? वो ठीक तो है ना।' एक ने लिखा, 'उम्मीद है कि धर्मेंद्र जी पूरी तरह से स्वस्थ हों।' इस तरह से हर कोई धर्मेंद्र की सेहत की कामना कर रहा है। अब सोशल मीडिया पर सनी देओल का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।
वहीं बात करें सनी देओल के वर्कफ्रंट की तो फिल्म गदर 2 में धमाल मचाने के बाद अब जल्द ही एक्टर अपनी अगली फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी फिल्म का ऐलान किया था। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: Sunny Deol Net Worth: 'जाट' से एक बार फिर गर्दा उड़ाएंगे सनी देओल, जानें कितनी है एक्टर की नेट वर्थ?












Click it and Unblock the Notifications