सनी देओल ने सबके सामने जमकर किया भांगड़ा, करण और राजवीर ने पापा के साथ किया ये काम

Sunny Deol Birthday: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सनी देओल को सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दे रहे हैं। वहीं सनी देओल भी अपने बर्थडे के इस खास दिन को सेलिब्रेट करते नजर आए। सनी दओल ने अपने बर्थडे पर पैपराजी के सामने केक काटा और जमकर मस्ती भी की।
इस बर्थडे सेलिब्रेशन के मौके पर सनी देओल के दोनों बेटे करण देओल और राजवीर देओल भी उनके साथ मौजूद थे।

सनी देओल ने काटा बर्थडे केक
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सनी देओल अपना बर्थडे केक काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी देओल ने इस खास मौके पर वाइट शर्ट, ग्रीन पैंट और मैचिंग हैट के साथ सनग्लासेस पहन रखा था। इस दौरान वह ढोल की थाप पर भांगड़ा करते भी दिखाई दिए।

Sunny Deol

ढोल की थाप पर जमकर नाचे सनी देओल
सनी देओल ने बर्थडे सेलिब्रेशन के इस खास मौके पर हाथ जोड़कर सभी का थैंक्यू भी किया। इसके बाद सनी देओल ने अपने जन्मदिन का केक काटा और उनके साथ मौजूद उनके बेटे करण और राजवीर ने अपने पापा को केक भी खिलाया। इस मौके पर बैकग्राउंड में सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' के जी5 पर रिलीज किए जाने का पोस्टर भी दिखाई दे रहा है।

करण और राजवीर ने पापा को ऐसे किया विश
आपको बता दें कि इससे पहले सनी देओल के बर्थडे के मौके पर उनके बेटे करण और राजवीर ने खूबसूरत पोस्ट के जरिए उन्हें बधाई दी थी। सनी देओल के बड़े बेटे करण ने अपने इंस्टाग्राम पर पापा सनी देओल के साथ खास तस्वीरें पोस्ट कर उन्हें बर्थडे विश किया था। करण ने कैप्शन में लिखा था- जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं डैड। आपका टैलेंट और प्यार मुझे हर दिन इंस्पायर करता है। ये साल और भी ज्यादा सक्सेस और खुशियों से भरा हो। वहीं सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है- जन्मदिन मुबारक हो डैड। आपका बर्थडे आपकी तरह अद्भुत और अविश्वसनीय हो, लव यू।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+