अमिताभ बच्चन से सनी देओल ने क्यों बनी ली है दूरी, बच्चन परिवार को करते हैं नापंसद, आखिर क्या हुई बात

Sunny Deol and Amitabh Bachchan: सनी देओल ने अमिताभ बच्चन से 14 साल बाद फिल्मों में कदम रखा था लेकिन उनकी मेहनत और लगन ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। वह कई बड़े एक्टर्स को मात देते नजर आ रहे थे।

Sunny Deol and Amitabh Bachchan: इस समय लेजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल हाल ही में सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' का टीजर रिलीज हुआ है। इसका टीजर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं आगामी 16 जून को सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी होने वाली है जिसकी तैयारियां देओल परिवार में शुरू हो चुकी हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक तरफ जहां सनी देओल के पिता धर्मेंद्र की बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ बहुत अच्छी दोस्ती है, वहीं सनी देओल बिग बी को एकदम पसंद नहीं करते हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है इसके पीछे का कारण।

सनी देओल और अमिताभ बच्चन के बीच अनबन
अमिताभ बच्चन और सनी देओल अपने जमाने के सुपरस्टार रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सनी देओल ने अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म की थी और उसके बाद से दोनों के बीच काफी अनबन हो गई थी। सिर्फ इतना ही नहीं उस फिल्म के बाद से सनी देओल ने बिग की पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय से भी दूरी बना ली है।

sunny deol

सनी देओल ने बनाया अपना स्टारडम
सनी देओल को बॉलीवुड पर राज करते हुए 40 साल हो चुके हैं। वहीं अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में 54 साल पूरे कर लिए हैं। सनी देओल ने अमिताभ बच्चन से 14 साल बाद फिल्मों में कदम रखा था लेकिन उनकी मेहनत और लगन ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। वह कई बड़े एक्टर्स को मात देते नजर आ रहे थे। आपको बता दें कि करियर के शुरुआती दिनों में अमिताभ बच्चन और सनी देओल में काफी मेलजोल था। हालांकि जब धीरे-धीरे सनी देओल अपना खुद का स्टारडम बनाने लगे तो कई बड़े एक्टर्स उनसे इनसिक्योर फील करने लगे थे। उनमें से एक अमिताभ बच्चन भी थे। कहा जाता है कि भले ही अमिताभ बच्चन एक्टर सनी देओल को अपने बेटे जैसा समझते थे लेकिन वह सनी से नवर्स भी होने लगे थे।

'इंसानियत' में साथ नजर आए थे सनी और बिग बी
आपको बता दें कि फिल्म 'इंसानियत' साल 1994 में रिलीज हुई थी। ये बॉलीवुड की पहली और आखिरी ऐसी फिल्म थी, जिसमें अमिताभ बच्चन और सनी देओल ने एकसाथ काम किया था। भले ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा सफल नहीं हो पाई थी लेकिन लोगों ने सनी देओल की एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी। इस फिल्म के बाद कभी भी सनी देओल और अमिताभ बच्चन ने एकसाथ किसी भी मूवी में काम नहीं किया।

अमिताभ बच्चन और सनी देओल के बीच दूरियां
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के बाद सनी देओल और अमिताभ बच्चन के बीच कई गलतफहमियों ने जन्म ले लिया था। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन को सनी देओल की कामयाबी से डर लगने लगा था। वहीं सनी देओल को ये लगने लगा था कि बॉलीवुड में सुपरस्टार की ज्यादा डिमांड हैं और न्यू कमर के साथ यहां नाइंसाफी की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म इंसानियत में पहले तो अमिताभ बच्चन का बेहद छोटा रोल था लेकिन बाद में उनके रोल को बढ़ा दिया गया जो सनी देओल को बिल्कुल सही नहीं लगा था।

sunny deol

फिल्म के पोस्टर को देख सनी को आया था गुस्सा
इसके अलावा फिल्म के पोस्टर पर भी फिल्म के लीड हीरो सनी देओल को साइडलाइन कर अमिताभ बच्चन को ज्यादा फोकस किया गया था। फिल्म मेकर्स का मानना था कि अमिताभ बच्चन उस समय सुपरस्टार थे और सनी देओल उभरते कलाकार के रूप में सामने आ रहे थे। फिल्म के पोस्टर को देखने के बाद सनी देओल को और ज्यादा गुस्सा आ गया था। हालांकि सनी देओल ने उस समय तो इस बारे में किसी से कुछ नहीं कहा था लेकिन वह धीरे-धीरे अमिताभ बच्चन से दूरी बनाने लगे थे। इसके बाद सनी देओल ने अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय के साथ भी दूरी बना ली थी।

अभिषेक बच्चन से बना ली थी दूरी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म बॉर्डर की सफलता के बाद डायरेक्टर जेपी दत्ता ने सनी देओल के साथ एक और फिल्म बनाने का वादा किया था। लेकिन जब उन्होंने फिल्म बनाई तो उसमें सनी देओल की जगह अभिषेक बच्चन को कास्ट कर लिया गया था। ऐसे में सनी डायरेक्टर जेपी दत्ता से नाराज हो गए थे। सनी देओल ने अभिषेक बच्चन से भी दूरी बना ली थी।

ऐश्वर्या ने सनी देओल के साथ काम करने से किया था मना
जानकारी के अनुसार साल 1997 में एक फिल्म आने वाली थी जिसमें पहली बार सनी देओल और ऐश्वर्या राय की जोड़ी दिखने वाली थी, लेकिन वो फिल्म कभी रिलीज ही नहीं हो पाई। इसके बाद सनी देओल और ऐश्वर्या राय के रिश्ते भी काफी खराब हो गए थे। बाद में ऐश्वर्या राय ने सनी देओल के साथ काम करने के लिए सीधे मना कर दिया था। ऐसे में नाराज सनी देओल ने ऐश्वर्या के खिलाफ मीडिया में कई तरह के बयान दिए थे। एक बार एक इंटरव्यू में सनी देओल ने कहा था कि अगर मेरी जगह सलमान खान, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स होते तो ऐश्वर्या राय काम करने से कभी मना नहीं करतीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+