नहीं होगी Sunny Deol के बंगले की नीलामी, 24 घंटे के अंदर बैंक ने वापस लिया नोटिस, जानें पूरा मामला
Sunny Deol Auction Notice: सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म की सक्सेस को खूब एंजॉय कर रहे हैं। लेकिन इस बीच खबर आई थी कि एक्टर का जुहू वाला विला नीलाम होने वाला है। जिस पर अब एक नया अपडेट सामने आया है।
नहीं होगी सनी देओल के बंगले की नीलामी
दरअसल, सनी देओल ने बैंक ऑफ बड़ौदा से एक बड़े अमाउंट में लोन लिया था। उन्होंने 56 करोड़ के लोन का भुगतान नहीं किया है। इस लोन के लिए उन्होंने मुंबई के जुहू में स्थित 'सनी विला' को मॉर्टगेज पर दिया था। अब इस लोन पर लगे ब्याज वापस वसूलने लेने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक्टर के बंगले की नीलामी का एक विज्ञापन निकाला था। साथ ही निलामी की तारीख का भी ऐलान कर दिया था। विज्ञापन के अनुसार 25 सितंबर को आरक्षित मूल्य 51.43 करोड़ रुपये से नीलामी शुरू होनी थी। लेकिन अब इस पर रोक लगा दी गई है।

बैंक ने वापस लिया नोटिस
विज्ञापन निकालने के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा ने 24 घंटे में अपना फैसला बदल लिया है। जी हां अब सनी देओल की प्रॉपर्टी की निलामी नहीं होगी। इस बात की जानकारी खुद बैंक ऑफ बड़ौदा ने अखबार में एक एड के जरिए दी है। इसमें लिखा है कि, 'सनी देओल के बंगले की निलामी का जो नोटिस निकाला गया है उसे वापस ले लिया गया है।'
गदर 2 ने मचाया धमाल
बता दें कि, सनी देओल की फिल्म गदर 2 10वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने अभी तक 375 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। अगर इसी तरह से कमाई का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में फिल्म 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। फिल्म में सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications