दमदार ओपनिंग के लिए तैयार हो गई है सनी देओल की 'गदर 2', एडवांस बुकिंग में बिके इतने टिकट्स, अब मचेगी तबाही
Gadar 2 Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल अपनी सुपरहिट फिल्म 'गदर' के आने वाले सीक्वल 'गदर 2' में तारा सिंह और सकीना के रूप में अपने रोल को दोहराने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। लोगों की मानें तो फिल्म 'गदर 2' का ट्रेलर देखने के बाद से ही ये ब्लॉकबस्टर की तरह लग रही है। ऐसे में ये फिल्म ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस के कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है।
11 अगस्त को रिलीज होगी 'गदर 2'
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार सनी देओल और अमीषा पटेल की अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' ने अपने प्रीमियर के लिए एडवांस बुकिंग बिक्री में असाधारण रुझान दिखाया है। आपको बता दें कि फिल्म 'गदर 2' आगामी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के डायेरक्टर अनिल शर्मा हैं। इस मूवी में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ साथ उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर भी नजर आने वाली हैं।

फिल्म 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, फिल्म 'गदर 2' ने अब तक 76,600 से अधिक टिकटों की बिक्री के साथ मल्टीप्लेक्स में दमदार कारोबार कर लिया है। जहां पीवीआर चेन ने 'गदर 2' के ओपनिंग डे के लिए 33000 टिकट बेचे हैं, वहीं आईनॉक्स ने 25, 500 और सिनेपॉलिस जैसी लोकप्रिय मूवी चेन ने अब तक एडवांस बुकिंग में 18,100 टिकट बेचे हैं। हालांकि, इस साल की शुरुआत में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के लिए एडवांस बुकिंग में बेचे गए 4 लाख टिकटों की तुलना में ये आंकड़ा अभी भी कम है।
'गदर 2' के ट्रेलर को लेगें ने किया था पसंद
आपको बता दें कि सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग रणबीर कपूर की मूवी 'संजू' से बेहतर है जिसने रिलीज से पहले 72000 टिकटों की बिक्री दर्ज की थी। फिल्म 'गदर 2' के रिलीज में अभी 2 दिन बाकी है और ऐसे में ये कहना मुश्किल होगा कि कुल कितने टिकट्स एडवांस बुकिंग में बेचे जा सकते हैं। फिल्म 'गदर 2' का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया था जिसे देखने के बाद लोगों ने इसे खूब पसंद किया है। अब लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications