Border 2 Poster: तोप थामे, आंखों में अंगारे लिए सनी देओल ने दुश्मनों को ललकारा, मेकर्स ने नई रिलीज डेट जारी की

Border 2 First Poster: 'बॉर्डर' भारतीय सिनेमा की एक ऐसी क्लासिक फिल्म है जिसने लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया था। इस फिल्म में सनी देओल के काम को अभी तक सराहा जाता है। अब 28 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल 'बॉर्डर 2' बन रहा है। इस बार भी वैसा ही हाइप है, जैसा पहले था। फिल्म में सनी देओल हैं। इस फिल्म के हर अपडेट के लिए दर्शक बेताब हो रहे हैं।

ऐसे में 15 अगस्त 2025 को इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। जिसमें सनी देओल का लुक भी सामने आ गया है। कैसा है ये पोस्टर और मेकर्स में इसमें क्या दिखाया है। हम आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।

Border 2 First Poster

पोस्टर में सनी देओल अपने हाथों में तोप थामे, आंखों में अंगारे और दुश्मनों को ललकारते हुए दिख रहे हैं। इस पोस्टर से सनी के रोल का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो इस बार कितने इंटेस नजर आएंगे। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। बॉर्डर 2 22 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखेंगी।

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि यह फ़िल्म 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर का सीक्वल है और इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी वॉर फिल्म माना जा रहा है। पहले पार्ट की तरह ही यह फ़िल्म भी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। निर्माता बॉर्डर 2 में बॉर्डर का सबसे फेमस गाना संदेशे आते हैं को वापस ला रहे हैं। जिसका नया वर्जन सोनू निगम और अरिजीत सिंह ने गाया है। बता दें,बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह डायरेक्टर कर रहे हैं। इसके पहले उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म केसरी डायरेक्ट की थी। जिसे दर्शकों ने पसंद की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+