सनी देओल ने ड्रग्स को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- सड़ा हुआ बॉलीवुड नहीं, सड़े हुए तो......

Sunny Deol on Drugs: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये फिल्म आगामी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं फिल्म के टिकट्स की एडवांस बुकिंग भी आज से शुरू कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने सबको हैरान कर दिया है। इसी बीच सनी देओल ने एक इंटरव्यू में ड्रग्स और बॉलीवुड की बहस को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

सनी देओल ने ड्रेग्स और बॉलीवुड पर दिया बयान
सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' के प्रमोशन को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। ऐसे में एक कार्यक्रम में सनी देओल ने ड्रग्स और बॉलीवुड के कनेक्शन को लेकर एक बड़ी बात कह दी है। सनी देओल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री का सपोर्ट करते हुए कहा है कि कमी बॉलीवुड में नहीं बल्कि इंसानों में है।

sunny deol

बॉलीवुड और ड्रग्स का आपसी कनेक्शन
आपको बता दें कि बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इंडस्ट्री में ड्रग्स को लेकर कई बड़े मामले सामने आए थे। कई बड़े स्टार्स से पूछताछ भी हुई थी। वहीं कुछ कलाकारों को तो जेल भी जाना पड़ा था। ऐसे में बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर बहस लगातार बढ़ती ही गई। लोग बॉलीवुड और ड्रग्स का कनेक्शन आपस में जोड़ने लगे।

सनी देओल ने कहा- बॉलीवुड सड़ा हुआ नहीं है
अब फिल्म 'गदर 2' के लीड एक्टर सनी देओल ने आजतक के एक कार्यक्रम में दिए इंटरव्यू में ड्रग्स के चलते बॉलीवुड की बदनामी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। सनी देओल ने इस मामले पर अपने विचार रखते हुए कहा है- सड़ा हुआ बॉलीवुड नहीं है, सड़े हुए तो इंसान हैं। ड्रग्स का सेवन करने वाले किस फील्ड में नहीं है, ये बताइए। दरअसल हम ग्लैमर वाले हैं तो उन्हें हमारे ऊपर उंगली उठाने में बहुत मजा आता है।

'नशा न करने से इंसान को हेल्दी लाइफ मिलती है'
इससे पहले डेकन क्रॉनिकल को दिए एक इंटरव्यू में सनी देओल ने ड्रग्स और बॉलीवुड के कनेक्शन पर कहा था- मैं अपनी पूरी जिंदगी शराब, ड्रग्स और पार्टी से दूर रहा हूं। मैं इन चक्करों में कभी भी नहीं पड़ा। मुझे अनुशासन पसंद है। नशे के बिना आप एक हेल्दी लाइफ जीते हैं और आपका लुक भी हमेशा अच्छा दिखाई देता है। उन्होंने कहा था- मैं घर का बड़ा बेटा हूं तो फिर मेरे छोटे भाई बॉबी देओल से लेकर कजिन अभय देओल तक को मुझसे सीखना चाहिए। मेरा एक परिवार है, दो बच्चे हैं जिनकी जिम्मेदारी मुझ पर है।

आर्यन खान ड्रग्स केस में हुए थे गिरफ्तार
आपको बता दें कि बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान को अक्टूबर 2021 में कॉर्डेलिया क्रूज शिप पर ड्रग्स के लिए की गई छापेमारी में गिरफ्तार किया गया था। ड्रग केस के चलते आर्यन खान को करीब एक महीने तक हवालात में रहना पड़ा था। हालांकि फिर वह बेल पर बाहर आ गए थे और कुछ दिन बाद आर्यन खान को एनसीबी से क्लीन चिट मिल गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+