स्टेज पर इमोशनल हो गए सनी देओल, एक्टर के आंसू पोछती नजर आईं अमीषा पटेल, जानें क्या हुई थी बात

Sunny Deol Gadar 2: बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल की अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया है। रिलीज होने के बाद से ही ये ट्रेलर सोशल मीडिया पर ड्रेंड कर रहा है। लोगों को इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। गत 26 जुलाई की शाम को फिल्म का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था। इस इवेंट के दौरान स्टेज पर मौजूद फिल्म के लीड हीरो सनी देओल काफी भावुक हो गए थे। वह स्टेज पर ही रोने लगे थे।

फिल्म 'गदर 2' का ट्रेलर लॉन्च
आपको बता दें कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ साथ मूवी के डायरेक्टर अनिल शर्मा, उत्कर्ष शर्मा, शारिक पटेल, सिमरत कौर, मिथुन, अलका याग्निक, जुबिन नौटियाल और आदित्य नारायण भी शामिल हुए थे। इस स्टार स्टडेड इवेंट के दौरान तारा सिंह यानी सनी देओल अचानक ही इमोशनल हो गए और सबके सामने ही अपने आंसू पोछने लगे।

gadar 2

स्टेज पर इमोशनल हो गए सनी देओल
फिल्म 'गदर 2' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी देओल इवेंट के दौरान काफी भावुक हो गए थे। सनी देओल की आंखों में आंसू देखकर अमीषा पटेल भी इमोशनल होती नजर आईं। लोगों को अमीषा पटेल का ये व्यवहार काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अमीषा पटेल तुरंत ही सनी देओल के आंसू पोछने लगती हैं।

अमीषा पटेल ने पोंछे सनी देओल के आंसू
आपको बता दें कि फिल्म 'गदर 2' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल जैसे ही भावुक हुए अमीषा पटेल ने उनके आंसू पोछे और एक्ट्रेस के इस व्यवहार ने लोगों का दिल जीत लिया है। अमीषा पटेल अपने इस रिएक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

कारगिल विजय दिवस पर रिलीज हुआ ट्रेलर
खबर है कि कारगिल विजय दिवस पर फिल्म 'गदर 2' की टीम ने इसके ट्रेलर को जारी करने का फैसला किया था। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल और अमीषा पटेल ने तारा सिंह और सकीना के किरदार में एंट्री की थी। खूबसूरत पिंक कलर के शरारा में अमीषा पटेल काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
इवेंट में जुटी भीड़ देखकर सनी देओल अपने इमोशन्स रोक नहीं पाए और स्टेज पर ही रोने लग गए थे। अपने फैंस का स्वागत करते हुए सनी देओल ने कहा था- आप सबका स्वागत है, जिसे सुनकर वहां मौजूद भीड़ ने 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' कहकर उनका हौसला बढ़ाया था। आपको बता दें कि फिल्म 'गदर 2' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी आगामी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+