'27 साल बाद आ रहा है फौजी' सनी देओल ने किया फिल्म Border 2 का ऐलान, खुशी से झूम उठे फैंस

Sunny Deol Border 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। जिसके बाद उनकी अगली फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर काफी चर्चा थी। ऐसे में एक्टर ने आखिरकार फिल्म बॉर्डर 2 का ऐलान कर दिया है। ये खबर सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए।

सनी देओल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फिल्म बॉर्डर 2 का ऐलान किया है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में सनी देओल की आवाज सुनाई दे रही है। जिसमें एक्टर ये कहते हैं कि, '27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया कि वो वापस आएगा। उसी वादे को पूरा करने और हिंदुस्तान की मिट्टी को सलाम कहने आ रहा है फिर से।'

Sunny Deol

इसके अलावा वीडियो को शेकर करते हुए सनी देओल ने कैप्शन पर लिखा, 'एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने के लिए आ रहा है।' इसके साथ एक्टर ने बॉर्डर 2 का हैशटैग लगाया है। बता दें कि, फिल्म बॉर्डर 2 का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म को डायरेक्ट अनुराग सिंह करेंगे।

सनी देओल ने पोस्ट में फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। अब 27 बाद रिलीज हो रहा फिल्म बॉर्डर का सीक्वल की जानकारी मिलते ही फैंस खुशी से झूम उठे। फैंस सनी देओल की वीडियो पर कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। अब सवाल ये उठता है कि क्या गदर 2 की तरह फिल्म बॉर्डर 2 को फैंस वैसा ही रिस्पॉन्स देंगे। खैर ये तो आने वाला वक्त बताएगा।

बता दें कि, साल 1997 में फिल्म बॉर्डर रिलीज हुई थी। जिसकी कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो, सनी देओल के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, कुलभूषण खरबंदा और पुनीत इस्सर जैसे सितारे मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+