Sunny Deol की ये 5 फिल्में जगा देंगी देशभक्ति की भावना, भारत-PAK तनाव के बीच एक बार जरूर देखें
Sunny Deol Patriotic Films: पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया था। इसके बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि भारतीय सेना पाकिस्तान के हर एक्शन का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव
आपको बता दें कि भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' से बौखलाए पाकिस्तान ने पिछले 2 दिनों में भारत के कई हिस्सों में मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए हैं। हालांकि इन सभी हमलों को भारत ने नाकाम कर दिया है।

सनी देओल की दमदार फिल्में
इन हालातों के बीच भारतवासियों में देशभक्ति की भावना एक बार फिर जाग उठी है। आपको बता दें कि इस तरह के हमलों और भारत-पाकिस्तान की जंग पर बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल की कई फिल्में लोगों को दिल खुश कर चुकी हैं।
देशप्रेम की भावना जाग उठेगी
सनी देओल ने इन सभी फिल्मों में दमदार अभिनय किया है। अगर आप भी एक बार फिर से इन फिल्मों को देखकर अपने अंदर की देशप्रेम की भावना को जगाना चाहते हो तो इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का रुख कर सकते हो।
सनी देओल की ये 5 फिल्में जगा देंगी देशभक्ति की भावना
गदर- एक प्रेम कथा
सनी देओल की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' साल 2001 में रिलाीज हुई थी। लोगों को ये फिल्म खूब पसंद आई थी। फिल्म में सनी देओल ने तारा सिंह और अमीषा पटेल ने सकीना का किरदार निभाया था। फिल्म में दोनों की प्रेम कहानी दिखाई गई है। फिल्म में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी दिखाई गई है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर उपलब्ध है।
बॉर्डर
फिल्म 'बॉर्डर' साल 1997 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में सनी देओल के साथ साथ सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और जैकी श्रॉफ भी नजर आए थे। फिल्म में 120 भारतीय सैनिकों की कहानी दिखाई गई है जो भारत-पाकिस्तान का युद्धा लड़ते नजर आते हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
मां तुझे सलाम
सनी देओल की फिल्म 'मां तुझे सलाम' साल 2002 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म देशभक्ति की भावना भरी हुई है। फिल्म में मेजर प्रताप सिंह और उनकी टीम की कहानी दिखाई गई है जो कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात होकर अपनी देश की रक्षा करने में जुटे रहते हैं। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
इंडियन
साल 2001 में सनी देओल की फिल्म 'इंडियन' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की कहानी दिखाई गई है। ये पुलिसवाला एक आतंकवादी वसीम खान को पकड़ता है, बाद में उसके ससुर की अचानक हत्या हो जाती है जिसका आरोप उसपर ही लग जाता है। इस फिल्म को भी आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं।
गदर 2
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में तारा सिंह यानी सनी देओल पाकिस्तान में फंस जाता है और उसका बेटा यानी उत्कर्ष शर्मा उसको वहां से निकालकर लाने के लिए मिशन शुरू करता है। फिल्म में अमीषा पटेल और सिमरत कौर भी नजर आई हैं। ये फिल्म ओटीटी जी5 पर उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications