संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर और बहन मंधिरा कपूर के मानहानि केस में कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश
दिल्ली के Patiala House Court ने दिवंगत बिजनेसमेन और करिश्मा कपूर के एक्स पति Sanjay Kapoor के परिवार से जुड़े मानहानि विवाद में अहम कदम उठाया है। अदालत ने उनकी बहन Mandira Kapoor Smith की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी भाभी Priya Kapoor से कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट पेश करने के लिए नोटिस जारी किया है। यह मामला दोनों पक्षों के बीच चल रहे आपराधिक मानहानि विवाद का हिस्सा है।

प्रिया कपूर ने दर्ज कराया था मानहानि का मुकदमा
फरवरी महीने में संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने मंदिरा कपूर स्मिथ के खिलाफ अदालत में आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि मंदिरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे YouTube, Instagram और X पर उनके खिलाफ कई पोस्ट और वीडियो साझा किए। प्रिया के अनुसार इन पोस्टों में उनके बारे में गलत और भ्रामक आरोप लगाए गए, जिनका उद्देश्य उनकी छवि को नुकसान पहुँचाना और लोगों के बीच उनके खिलाफ नेगेटिव माहौल बनाना था।
अदालत में सुनवाई के दौरान क्या हुआ
हालिया सुनवाई के दौरान प्रिया कपूर के वरिष्ठ वकील ने अदालत में कहा कि मंदिरा कपूर की ओर से दायर याचिका कानूनी रूप से स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने फिलहाल औपचारिक जवाब दाखिल करने से इनकार करते हुए कहा कि वे उचित समय पर कानूनी बिंदुओं पर अपनी दलीलें रखेंगे। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 30 मार्च तय की है। इस सुनवाई में मानहानि के आरोपों से जुड़े पहलुओं पर आगे विचार किया जाएगा।
मंदिरा कपूर ने आरोपों को किया खारिज
मंदिरा कपूर ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है। एक बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्होंने जो भी बयान दिए हैं, वे अदालत में दर्ज तथ्यों पर आधारित हैं और उनमें कोई झूठ नहीं है। उनका कहना है कि अगर किसी को उनके बयान में असत्य लगता है तो उसे स्पष्ट रूप से बताया जाना चाहिए, क्योंकि वह दावा करती हैं कि उन्होंने कोई गलत जानकारी साझा नहीं की।
परिवार में संपत्ति को लेकर भी चल रहा विवाद
मंदिरा कपूर ने यह भी कहा कि उन्हें इस मुकदमे की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली और अभी तक उन्हें औपचारिक नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने इस पूरे मामले को ध्यान भटकाने की कोशिश बताया।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह संजय कपूर की पूर्व पत्नी Karisma Kapoor और उनके बच्चों समायरा व कियान के संपर्क में हैं। गौरतलब है कि संजय कपूर की लगभग ₹30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर उनके परिवार-माँ रानी कपूर, पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर और बच्चों-के साथ-साथ प्रिया कपूर के बीच पहले से ही कानूनी विवाद चल रहा है, जिसके चलते यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications