'मुझे बहुत दर्द दिया, मेरा दिमाग', संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव का बड़ा खुलासा, बताया पहली शादी का सच

Sunjay Kapur and Priya Sachdev: गत 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से संजय कपूर का निधन हो गया था। 53 वर्षीय बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

बेटे कियान ने दी थी पापा संजय को मुखाग्नि
आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने इस एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना कहा है। आपको बता दें कि मौत के 7 दिन बाद दिल्ली में संजय कपूर का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ था। इस दौरान करिश्मा कपूर, उनके बच्चे समारा और कियान, करीना कपूर और सैफ अली खान दिल्ली पहुंचे थे। करिश्मा और संजय के बेटे कियान ने अपने पापा को मुखाग्नि दी थी।

Sunjay Kapur

संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव

वहीं अब संजय कपूर की मौत के बाद से उन्हें लेकर तरह तरह के खुलासे किए जा रहे हैं। हाल ही में पता चला है कि उनकी 31000 करोड़ रुपए की कंपनी को अब कौन संभालेगा। खबर है कि कंपनी ने दिवंगत संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को एडिशनल नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया है। इससे पहले प्रिया सचदेव, इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर काम कर चुकी हैं।

प्रिया सचदेव का पुराना इंटरव्यू वायरल

अब संजय कपूर के निधन के बाद उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी पहली शादी को लेकर खुलकर बात की है। प्रिया का इंटरव्यू यूट्यूब चैनल 'Kind and Kindness' पर सामने आया है, जहां उन्होंने अमेरिकी होटल कारोबारी विक्रम चटवाल के साथ अपनी पहली शादी के अनुभव शेयर किए हैं।

'मुझे बहुत दर्द दिया गया और परेशान किया गया'

प्रिया सचदेव ने कहा था- मुझे लगा था कि मैंने परफेक्ट पार्टनर चुना है। वो व्हार्टन से पढ़े थे, मॉर्गन स्टेनली में काम किया था। मैंने मैथ्स की पढ़ाई की है। मैं UCLA और LSE से डबल मेजर कर चुकी थी। हमें लगा था कि ये एकदम परफेक्ट मैच है लेकिन सब कुछ हमेशा हमारी प्लानिंग के अनुसार नहीं होता। मुझे बहुत दर्द दिया गया और परेशान किया गया।

'प्रेग्नेंसी के बाद ही शादी में गड़बड़ी का एहसास होने लगा था'

प्रिया सचदेव ने इमोशनल होकर कहा था- जब मैं प्रेग्नेंट हुई थी, तभी मुझे एहसास होने लगा था कि इस शादी में कुछ गड़बड़ है। प्रेग्नेंसी में जब लगभग 15 से 20 हफ्ते बीत गए, तब मुझे सच का अहसास हुआ। लेकिन मैंने फिर भी पूरी कोशिश की ताकि ये रिश्ता काम करे। आखिरकार शादी के 5 साल बाद अपनी और बेटी की भलाई के लिए मैंने ये रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया था।

'मेरे ससुराल वालों ने मुझसे माफी मांगी थी'

-प्रिया सचदेव ने बताया था- अलग होने के बाद मेरे पति विक्रम चटवाल और मेरे ससुराल वालों ने मुझसे माफी मांगी थी। पहले मेरे बलिदानों को नजरअंदाज किया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने इस बात को स्वीकार किया और माफी मांगी।

-आपको बता दें कि प्रिया सचदेव ने अपनी बेटी की कस्टडी के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी और अंत में जीत हासिल की थी। प्रिया ने कहा था- तलाक का रास्ता आसान नहीं था, लेकिन मैंने अपने हक की लड़ाई लड़ी और उसे जीता।

-अपनी मानसिक स्थिति को लेकर प्रिया सचदेव ने कहा था- पहले मेरे दिमाग में जो आवाजें चलती थीं, वो मुझे परेशान करती थीं। लेकिन जब मैंने खुद को भीतर से समझना शुरू किया, उन आवाजों पर नियंत्रण पाया, तो दुनिया को देखने का नजरिया ही बदल गया।

-आपको बता दें कि प्रिया सचदेव और उनके एक्स पति विक्रम चटवाल की बेटी सफिरा अपनी मां के साथ ही रहती हैं। प्रिया सचदेव ने खुद बताया था कि उनके दिवंगत पति संजय कपूर की बेटी सफिरा से काफी अच्छी बॉन्डिंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+