संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव मुसीबत में फंसीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस, मोबाइल से जुड़ा कनेक्शन
Sunjay Kapur Property Dispute: दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की अरबों की संपत्ति को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद अब कानूनी रूप से और पेचीदा हो गया है। दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने इस मामले में प्रिया सचदेव (Priya Sachdev) को नोटिस जारी करते हुए मोबाइल डिवाइस और वसीयत से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड की जांच के सवाल पर जवाब मांगा है।
प्रिया सचदेव के लिए कोर्ट ने जारी किया ऐसा आदेश
कोर्ट ने दिवंगत संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को 2 सप्ताह के अंदर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई आगामी 26 फरवरी 2026 को होगी।

कॉल डेटा रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग
-करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों (बेटी समायरा और बेटा कियान) की ओर से दायर याचिका में पिता संजय कपूर के कॉल डेटा रिकॉर्ड (CDR) को सुरक्षित रखने की मांग की गई है। याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि एक साल के अंदर ये रिकॉर्ड खुद डिलीट हो सकते हैं, इसलिए तत्काल संरक्षण जरूरी है।
-वहीं प्रिया सचदेव के वकील ने अदालत में कहा है कि जिन CDR रिपोर्ट्स का हवाला दिया जा रहा है, वह पहले ही डिलीट हो चुकी हैं और भरोसेमंद नहीं हैं।
अगर वसीयत सही है तो जांच से डर क्यों?
करिश्मा कपूर के बच्चों की ओर से पेश अधिवक्ता शांतनु अग्रवाल ने सवाल उठाया है कि अगर वसीयत पूरी तरह प्रामाणिक है, तो उसकी जांच का विरोध क्यों किया जा रहा है। अदालत ने वसीयत की फॉरेंसिक जांच पर भी 26 फरवरी 2026 को सुनवाई तय की है।
मां रानी कपूर की याचिका से मामले में नया मोड़
इस विवाद में संजय कपूर की मां रानी सुरिंदर कपूर की याचिका ने मामले को नया मोड़ दिया है। उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई है कि जिस फैमिली ट्रस्ट के जरिए संपत्तियों का प्रबंधन किया जा रहा है, उसे अमान्य घोषित किया जाए। रानी कपूर का आरोप है कि उनकी जानकारी और सहमति के बिना ट्रस्ट बनाकर संपत्ति पर नियंत्रण स्थापित किया गया था।
डिजिटल सबूतों पर टिकी नजर
अब पूरा मामला डिजिटल रिकॉर्ड, कॉल डेटा, मोबाइल डिवाइस और वसीयत की फॉरेंसिक जांच पर केंद्रित हो गया है। 26 फरवरी 2026 की सुनवाई इस हाई-प्रोफाइल पारिवारिक विवाद में अहम मोड़ साबित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications