Sunjay Kapur की संपत्ति विवाद में सास-बहू और सौतन का दावा, Karisma Kapoor के बच्चों के अलावा ये सारे दावेदार
Sunjay Kapur Property Dispute: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और बिजनेसमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) की शादी और तलाक की खबरें एक वक्त काफी सुर्खियों में रही थी। अब संजय कपूर की मौत के बाद भी दोनों का रिश्ता खबरों में है। दरअसल करिश्मा ने अपने दोनों बच्चों के साथ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। संजय की 30,000 करोड़ की संपत्ति में करिश्मा के दोनों बच्चों समायरा और कियान ने हिस्सा मांगा है।
प्रिया सचदेवा ने इस याचिका का विरोध करते हुए कहा कि वह संजय की विधवा हैं जबकि करिश्मा से उनका तलाक हो चुका था। तलाक के समय संजय ने अपने दोनों बच्चों के लिए 10 करोड़ की फिक्स डिपॉजिट की थी और उन्हें मुंबई में रहने के लिए एक घर दिया भी था। हालांकि, करिश्मा के दोनों बच्चों के अलावा इस संपत्ति में और भी कई दावेदार हैं।

Karisma Kapoor के बच्चों के अलावा संपत्ति में ये सारे दावेदार
करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बच्चे समायरा और कियान वैध वारिस हैं। इसके अलावा उनकी दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर (Priya Sachdev Kapur) और उनकी संतान भी इस संपत्ति में हिस्सेदारी के दावेदार हैं। संजय और प्रिया का एक बेटा है जबकि प्रिया की पहली शादी से हुई बेटी सफीरा चटवाल को संजय ने गोद लिया था और कानूनी तौर पर वह भी संपत्ति में हकदार हैं।
यह भी पढ़ें: करिश्मा कपूर को छोड़ नहीं पा रहे थे संजय कपूर? चैट ने खोला राज, पुर्तगाल शिफ्ट होना चाहती थीं एक्ट्रेस
सास-बहू और सौतन के बीच उलझा संपत्ति का मामला
दरअसल संजय कपूर की मौत के बाद से संपत्ति का यह विवाद गहरा होता जा है। संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा और उनकी सास (संजय कपूर की मां) का भी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। सास-बहू के अलावा इसमें करिश्मा कपूर (संजय की पूर्व पत्नी) और उनके दोनों बच्चे भी शामिल हो गए हैं।
कानून के मुताबिक अगर कोई स्पष्ट वसीयत न हो तो मृतक के सभी आश्रितों को संपत्ति में से हिस्सा मिलता है। यहां संजय कपूर की वसीयत को लेकर भी कई दावेदारों ने सवाल उठाए हैं। अब देखना है कि इस विवाद का निपटारा कैसे होता है और किसे संपत्ति में कितना हिस्सा मिलता है।
यह भी पढ़ें: करिश्मा कपूर के बेटे कियान ने दी पिता संजय कपूर को मुखाग्नि, पंचतत्व में हुए विलीन, रोने लगीं Karisma












Click it and Unblock the Notifications