निधन के 7 दिन बाद दिल्ली में होगा संजय कपूर का अंतिम संस्कार, प्रेयर मीट कार्ड पर करिश्मा के बच्चों का नाम

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज यानी 19 जून को दिल्ली में होगा। उनका निधन 12 जून को लंदन में हुआ था। संजय कपूर के परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतिम संस्कार लोधी रोड स्थित श्मशान घाट में शाम 5 बजे होगा। इसके अलावा 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस में प्रेयर मीट आयोजित की जाएगी।

प्रेयर मीट में संजय की मां रानी सुरिंदर कपूर, पत्नी प्रिया सफीरा, बेटे अजरियास और करिश्मा कपूर के साथ उनके बच्चे समायरा और किआन के नाम शामिल हैं। संजय का अंतिम संस्कार निधन के 7 दिन बाद हो रहा है। परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया, उनके अंतिम संस्कार में देरी का कारण कुछ कानूनी औपचारिकताएं थीं। क्योंकि संजय के पास अमेरिका की नागरिकता है।

Sunjay Kapur

सोशल मीडिया पर प्रेयर मीट का जो सर्कुलर वायरल हो रहा है, उसमें करिश्मा के बच्चों के नाम हैं। लेकिन करिश्मा का नाम नहीं है। ऐसे में कयास ये भी लगाया जा है कि करिश्मा अंतिम संस्कार में शामिल होंगी या नहीं। हालांकि इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। करिश्मा की संजय से 2003 में शादी हुई थी। जिसके बाद 2016 में दोनों अलग हो गए थे। दोनों की शादी को लेकर कई तरह बातें भी सामने आईं थी। बता दें, 53 साल के संजय कपूर ऑटो कंपोनेंट निर्माता सोना बीएलडब्ल्यू प्रेसिशन (Sona BLW Precision) के चेयरमैन थे। पिता की मौत के बाद उन्होंने इस कंपनी का भार अपने ऊपर ले लिया था। ब्लूमबर्ग के अनुसार, इस कंपनी का बाजार मूल्य लगभग 31,000 करोड़ रुपये (करीब 4 बिलियन डॉलर) बताया गया है। वहीं फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की निधन के समय कुल नेट वर्थ 1.2 बिलियन (10,300 करोड़ रुपये) थी। वहीं साल 2022 और 2024 में उनकी संपत्ति तकरीबन 1.6 बिलियन (13,000 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+