कैसे हुई थी संजय कपूर की मौत? 2 महीने बाद पुलिस रिपोर्ट में खुला ऐसा राज, अब क्या करेंगी मां रानी कपूर?
Sunjay Kapur Death Reason: मशहूर बिजनेसमैन और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को हो गया था। संजय कपूर के यूं अचानक चले जाने से उनके परिवार वाले शॉक्ड हो गए थे।
पोलो खेलने के दौरान हुई थी संजय कपूर की मौत
वहीं संजय कपूर की मौत ने कई सवाल भी खड़े कर दिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कपूर की मौत इंग्लैंड में पोलो खेलने के दौरान हुई थी। कहा गया था कि पोलो खेलते हुए संजय कपूर ने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी जिससे उन्हें कार्डियक अरेस्ट हो गया था।

मां रानी कपूर ने लगाए थे ऐसे आरोप
इसी बीच संजय कपूर की मां रानी सुरिंदर कपूर ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताया था और यूके पुलिस से इस मामले की सही से जांच करने की मां की थी। वहीं अब ब्रिटेन के अधिकारियों द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में संजय कपूर की मौत को नेचुरल डेथ बताया गया है। हालांकि संजय कपूर की मां रानी कपूर को अभी भी इस पर गंभीर संदेह है।
संजय की मौत को लेकर पुलिस रिपोर्ट में आया ऐसा सच
आपको बता दें कि ब्रिटिश पुलिस द्वारा जारी की गई आधिकारिक रिपोर्ट को संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर के ऑफिस द्वारा शेयर किया गया है। रिपोर्ट में संजय कपूर की मौत को नेचुरल डेथ करार दिया गया है। हालांकि ये रिपोर्ट उस समय सामने आई है जब मीडिया में खबरें थीं कि संजय की मां रानी कपूर ने अपने बेटे की मौत को लेकर ब्रिटिश अधिकारियों से संपर्क कर विस्तृत जांच की मांग की थी।
मां रानी कपूर ने कंपनी को लिखा था लेटर
-संजय कपूर की मां और सोना ग्रुप की पूर्व चेयरपर्सन रानी कपूर ने गत 24 जुलाई 2025 को कंपनी के बोर्ड को भेजे गए एक पत्र में कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने लेटर में लिखा था कि जब परिवार बेटे के असमय निधन पर शोक में डूबा हुआ था, उसी वक्त कुछ लोगों ने कंपनी की बागडोर अपने हाथ में लेने की कोशिश की।
-रानी कपूर का कहना है कि संजय कपूर की मौत अत्यंत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और उन्होंने इसे एक सोची-समझी साजिश की आशंका से भी जोड़ा है।
-संजय कपूर के निधन के बाद, सोना ग्रुप के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने गत 23 जून 2025 को सर्वसम्मति से जेफरी मार्क ओवरली को कंपनी का नया चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। वहीं रानी कपूर का मानना है कि ये फैसला जल्दबाजी में और बिना पारिवारिक सहमति के लिया गया।
30,000 करोड़ की कंपनी को लेकर विवाद
संजय कपूर के निधन के बाद उनकी 30,000 करोड़ रुपये की कंपनी को लेकर भी कानूनी विवाद खड़ा हुआ है। शुरुआत में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि करिश्मा कपूर, जो संजय की पूर्व पत्नी हैं, इस कंपनी पर अपना अधिकार जमा सकती हैं। लेकिन बाद में ये स्पष्ट किया गया कि करिश्मा कपूर का इस विरासत विवाद से कोई संबंध नहीं है। वह केवल अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।












Click it and Unblock the Notifications