संजय कपूर की मौत के मामले में नया ट्विस्ट, कंपनी ने खोली परिवार की पोल, मां रानी कपूर का सच आया सामने

Sunjay Kapur: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत के एक महीने बाद ही उनकी संपत्ति और कंपनी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।

संजय कपूर की मां रानी सुरिंदर कपूर का बड़ा दावा
खबर है कि संजय कपूर की मां रानी सुरिंदर कपूर ने ये दावा किया है कि उनके बेटे की 30,000 करोड़ रुपये की कंपनी का अधिकार जानबूझकर किसी और को दे दिया गया है। रानी कपूर का कहना है कि उनसे जबरन कुछ दस्तावेजों पर साइन कराकर कंपनी का स्वामित्व किसी और को सौंप दिया गया है।

Sunjay Kapur

रानी कपूर ने SEBI को लिखा ऐसा लेटर

आपको बता दें कि संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपए की कंपनी के स्वामित्व को लेकर फिलहाल परिवार के भीतर मतभेद शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में संजय कपूर की मां रानी कपूर ने हाल ही में SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) और सोना कॉमस्टार कंपनी के प्रबंधन को पत्र लिखकर यह दावा किया है कि वह कंपनी की वास्तविक मालकिन हैं।

बहू प्रिया सचदेव पर लगाए ये गंभीर आरोप

रानी कपूर ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के तुरंत बाद उनसे जबरन कुछ खास दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया था। उन्हें दस्तावेजों को पढ़ने का अवसर भी नहीं दिया गया था। वो इन पर साइन नहीं करना चाहती थीं लेकिन उनसे ये सब जबरन करवाया गया था। उन्होंने इसके लिए संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव पर आरोप लगाए हैं। उनको शक है कि उनकी बहू प्रिया सबकुछ अपने पास रख लेना चाहती हैं।

संजय कपूर की कंपनी ने खोली परिवार की पोल

-इन दावों के जवाब में सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (जिसे आमतौर पर सोना कॉमस्टार के नाम से जाना जाता है) ने स्पष्ट बयान जारी करते हुए रानी कपूर के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। जहां एक तरफ रानी सुरिंदर कपूर का कहना है कि संजय कपूर की मौत के बाद वह उनकी कंपनी की मालकिन हैं, वहीं कंपनी ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है।

-सोना कॉमस्टार कंपनी का कहना है कि रानी कपूर न तो किसी शेयरहोल्डर के रूप में और न ही किसी बोर्ड डायरेक्टर के तौर पर कंपनी से जुड़ी रही हैं। साल 2019 के बाद से उन्होंने ग्रुप स्तर पर भी कोई भूमिका नहीं निभाई है।

दस्तावेज साइन कराने के आरोप भी नकारे गए

-सोना कॉमस्टार ने अपने स्पष्टीकरण में ये भी कहा है कि रानी कपूर से किसी भी तरह के दस्तावेजों पर साइन नहीं कराया गया था। कंपनी के मुताबिक, एजीएम (वार्षिक आम बैठक) समय पर और सभी कानूनी प्रावधानों के अनुरूप आयोजित की गई थी।

-हालांकि, कंपनी ने ये स्वीकार किया है कि गत 24 जुलाई, 2025 की रात रानी कपूर की ओर से एक ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसमें अगले दिन होने वाली एजीएम को टालने की मांग की गई थी। इस पर कंपनी ने कानूनी सलाह लेने की बात भी कही है।

10 साल पहले की वसीयत में लिखी गई थी ऐसी बात

-रानी कपूर का दावा है कि 30 जून 2015 की वसीयत के अनुसार, वह अपने दिवंगत पति सुरिंदर कपूर की संपत्ति की एकमात्र लाभार्थी हैं। इससे वह सोना समूह की बहुसंख्यक शेयरधारक बन जाती हैं, जिसमें ऑटो कंपोनेंट कंपनी में उनकी हिस्सेदारी भी शामिल है।

-नियामक फाइलिंग के अनुसार, सोना कॉमस्टार जून 2021 से एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है, जिसमें 71.98 प्रतिशत सार्वजनिक शेयरधारिता और 28.02 प्रतिशत हिस्सेदारी इसके कॉर्पोरेट प्रमोटर, ऑरियस इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (AIPL) के पास है।

संजय कपूर सोना कॉमस्टार कंपनी के चेयरमैन थे

-जानकारी के अनुसार 53 साल के संजय कपूर ऑटो कंपोनेंट निर्माता सोना बीएलडब्ल्यू प्रेसिशन (Sona BLW Precision) के चेयरमैन थे। पिता की मौत के बाद उन्होंने इस कंपनी का भार अपने ऊपर ले लिया था। ब्लूमबर्ग के अनुसार, इस कंपनी का बाजार मूल्य लगभग 30,000 करोड़ रुपये बताया गया है।

-आपको बता दें कि संजय कपूर की इस कंपनी को उनके पिता डॉक्टर सुरिंदर कपूर ने शुरू किया था। गुरुग्राम बेस्ड ये कंपनी ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है जिसके चेयरमैन संजय कपूर थे।

संजय की मौत के बाद कौन बना सोना कॉमस्टार का सीईओ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (सोना कॉमस्टार) ने संजय कपूर की मौत के बाद जेफरी मार्क ओवरली को कंपनी का चेयरमैन नियुक्त किया है। जेफरी मार्क ओवरली 12 फरवरी 2021 से इस कंपनी के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर थे। इसके अलावा कंपनी ने दिवंगत संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को एडिशनल नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया है। इससे पहले प्रिया सचदेव, इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर काम कर चुकी हैं।

संजय कपूर की कंपनी में होता है कौन सा काम?

आपको बता दें कि साल 1995 में स्थापित, सोना कॉमस्टार, देश की टॉप ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी फर्म है। गुड़गांव स्थित इस भारतीय कंपनी की अमेरिका, सर्बिया, मैक्सिको और चीन में प्लांट और असेंबली सेंटर्स, रिसर्च और डेवलपमेंट सेंटर्स हैं। ये ग्लोबल ऑटोमोटिव प्रोडक्ट्स सप्लायर है। कंपनी का कुल मार्केट कैप 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

संजय कपूर की मौत पर मां ने जताई शंका

-संजय कपूर की मां रानी कपूर ने अपने बेटे की मौत को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने संजय की अचानक मौत को लेकर कहा है- इसे सिर्फ एक कार्डियक अरेस्ट कहकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। मुझे नहीं पता उसके साथ सही में क्या हुआ था।

-वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, रानी कपूर के वकील वैभव गग्गर ने कहा है- एक मां होने के नाते मेरी क्लाइंट के लिए यह बेहद पीड़ादायक है कि बेटे की मौत को इस तरह साधारण बना दिया गया। जब तक पूरी सच्चाई सामने नहीं आ जाती, वो चुप नहीं बैठेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+