संजय कपूर की 30,000 करोड़ की कंपनी में मां और पत्नी नहीं, इन 3 लोगों का होगा हिस्सा, इस खास शख्स को किया OUT
Sunjay Kapur Company: करिश्मा कपूर के पूर्व पति और अरबपति बिजनेसमैन संजय कपूर का गत 12 जून 2025 को लंदन में एक पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
संजय कपूर की सोना कॉमस्टार कंपनी
संजय कपूर की अचानक हुई मौत ने, दुनिया की अग्रणी ऑटो कंपोनेंट निर्माता कंपनियों में से एक, सोना कॉमस्टार में उत्तराधिकार का संकट पैदा कर दिया है। संजय कपूर ने साल 2015 में अपने पिता डॉ. सुरिंदर कपूर के निधन के बाद कंपनी की कमान संभाली थी और नए बाजारों में इसके विस्तार का नेतृत्व किया था।

कंपनी के शेयरों में 7 फीसदी की गिरावट
सोना कॉमस्टार के अनुसार मार्केट में उसकी वैल्यू 30,000 करोड़ रुपये है। संजय कपूर के निधन के बाद, उत्तराधिकार को लेकर अटकलों के तेज होने से कंपनी के शेयरों में 7 फीसदी की गिरावट आई है।
कंपनी ने बयान जारी कर कही ऐसी बात
-सोना कॉमस्टार ने संजय कपूर के निधन पर एक बयान जारी किया, जिसमें लिखा था- उनकी दूरदर्शिता, मूल्यों और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण ने कंपनी के लिए एक अमिट विरासत छोड़ी है। हम अपने ग्राहकों, व्यावसायिक साझेदारों, कर्मचारियों और शेयरधारकों को आश्वस्त करते हैं कि उनकी विरासत का सम्मान करते हुए हमारे संचालन और भविष्य अपरिवर्तित रहेंगे।
-हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि कंपनी की कमान कौन संभालेगा। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कपूर की बहनें फिलहाल प्रबंधन की भूमिका निभा सकती हैं। मौजूदा बोर्ड फिलहाल अपनी शक्तियों का प्रयोग कर रहा है।
कंपनी के 30,000 करोड़ पर होगा इन 3 लोगों का हक
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी पर मालिकाना अधिकार जमाने को लेकर संजय कपूर की मां रानी कपूर के हस्तक्षेप के बाद कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि 30 हजार करोड़ की इस कंपनी पर संजय कपूर और करिश्मा कपूर के बेटे कियान और बेटी समायरा के अलावा संजय कपूर और प्रिया सचदेव के बेटे अजारियस का हक होगा।
-वहीं प्रिया सचदेव की पहली शादी से हुई बेटी सफीरा का कंपनी पर कोई अधिकार नहीं होगा। आपको बता दें कि सफीरा भले ही अपनी मां प्रिया सचदेव के साथ रहती हैं और संजय कपूर को पिता मानती थीं लेकिन कंपनी के पैसों पर उनका कोई हक नहीं होगा।
संजय कपूर की मां ने कंपनी पर लगाए ऐसे आरोप
-आपको बता दें कि संजय कपूर की मौत के कुछ दिनों बाद, बोर्ड ने जेफरी मार्क ओवरली को कंपनी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। संजय कपूर की मौत ने कपूर परिवार में तीखे विवाद को जन्म दे दिया है। सोना समूह के संस्थापक दिवंगत डॉ. सुरिंदर कपूर की पत्नी और संजय कपूर की मां रानी कपूर ने आरोप लगाया है कि बेटे की मौत के बाद कंपनी ने महत्वपूर्ण फैसलों से उन्हें बाहर रखा गया था।
-सेबी और कंपनी के शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में रानी कपूर ने लिखा था- मैं भावनात्मक रूप से टूट गई थी और मुझे ऐसे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया था जिन्हें मैंने देखा ही नहीं था। ये वार्षिक आम बैठक पारिवारिक विरासत के साथ विश्वासघात है।
-रानी कपूर ने बोर्ड पर संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को बिना परिवार से सलाह लिए गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त करके पारिवारिक विरासत को कमजोर करने का आरोप भी लगाया है। रानी कपूर ने परिवार का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले अनधिकृत व्यक्तियों पर भी चिंता जताई है।
-हालांकि कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में रानी कपूर के इन आरोपों का खंडन किया है। बयान में कहा गया है- रानी कपूर के पास 2019 से कंपनी के शेयर नहीं हैं। संजय कपूर की मौत के बाद उनसे कोई दस्तावेज न तो हस्ताक्षरित किया गया और न ही लिया गया।
किसे विरासत में क्या मिला?
-फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, संजय कपूर की मौत के समय उनकी कुल संपत्ति 1.2 बिलियन डॉलर (10,300 करोड़ रुपये) थी। साल 2022 और 2024 में उनकी अधिकतम संपत्ति 1.6 बिलियन डॉलर (13,000 करोड़ रुपये) आंकी गई थी।
-संजय कपूर आरके फैमिली ट्रस्ट के एकमात्र लाभार्थी थे, जिनके पास ऑरियस इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से सोना कॉमस्टार में प्रमोटर हिस्सेदारी थी। कानून के अनुसार, उनकी संपत्ति और संपत्ति का प्रबंधन अब उनकी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर के पास है।
-हालांकि, करिश्मा कपूर से उनके दो बच्चों, समायरा (20) और कियान (14) के लिए भी प्रावधान किया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, विरासत नियोजन के तहत, संजय ने दोनों बच्चों को 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड गिफ्ट में दिए थे और प्रत्येक के लिए 10 लाख रुपये की मासिक आय सुनिश्चित की थी।
-संपत्ति आवंटन के दौरान करिश्मा कपूर को संजय कपूर के पिता का घर दिया गया था। साथ ही तलाक की एलिमनी के तौर पर 70 करोड़ रुपए दिए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications