कपिल शर्मा के नए शो के प्रोमो को देख भड़के सुनील पाल, कहा- ये क्या गंदगी है, ये तो कीड़े-मकौड़े.....

Sunil Pal On Kapil Sharma: फेमस कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा अब जल्द ही एक नए शो के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आने वाले है। लेकिन इस बात को सुनने के बाद से मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन और एक्टर सुनील पाल काफी नाराज नजर आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने कपिल शर्मा के इस नए अपकमिंग शो पर जमकर गुस्सा भी निकाला है।

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' पर सुनील पाल की राय
आपको बता दें कि सुनील पाल ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के प्रोमो पर अपना गुस्सा निकाला है और उसे गंदा और घटिया बताया है। सुनील पाल ने कहा है कि वह प्रोमो देखकर निराश हो गए हैं। उन्होंने कपिल से रिक्वेस्ट की है कि वह ओटीटी पर अपने शो में गंदगी न दिखाएं। सुनील पाल के अनुसार 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का प्रोमो ही काफी गंदा है।

kapil sharma

सुनील पाल ने कपिल शर्मा पर निकाला गुस्सा
सुनील पाल का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने कहा है- 'द कपिल शर्मा शो' जल्द ही ओटीटी पर आने वाला है। उसका प्रोमो देखकर मैं निराश हो गया हूं। कपिल शर्मा हमारे कॉमेडी के सुपरस्टार हैं। वह कॉमेडी के बादशाह हैं और लोग उन्हें फैमिली एंटरटेनर के रूप में पसंद करते हैं।

'मैं इस नए शो के प्रोमो में गंदगी देख रहा हूं'
सुनील पाल ने कहा है- कपिल शर्मा का नया शो अब ओटीटी पर आ रहा है और उसके प्रोमो में मैं गंदगी देख रहा हूं, गंदे शब्दों का इस्तमाल किया गया है। मुझे लगता है मेरी भाषा यहां हार जाएगी और वो मैं देख नहीं सकता। कपिल, मैं आपका सबसे बड़ा प्रशंसक हूं, लेकिन आपको इसे रोकना होगा... सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि अपने लाखों फैंस के लिए। आप नीयत के साफ हैं। आप दिल से साफ कॉमेडियन हैं। आप कॉमेडी के एकमात्र राजा हैं। परिवारवाले आपको देखते हैं... इसलिए मैं आपसे अनुरोध कर रहा हूं कि ऐसा न करें।

'शो की शुरुआत गंदे तरीके से हो रही है'
सुनील पाल ने वीडियो में आगे कहा है- ये जो आपके शो की शुरुआत है, बहुत गंदे तरीके से हुई है। इसे प्रमोट भी बहुत गंदे तरीके से किया जा रहा है। कपिल महाराज, आपकी बाकी टीम से मुझे कोई उम्मीद नहीं है... वो खुल के गंदगी करें... वो गली-गलौच करते ही हैं। कृष्णा अभिषेक भी गाली-गलोच करते हैं। उन्हें कोई समस्या नहीं है। कीकू से भी उम्मीद नहीं है।

'इन गंदी नाली के कीड़ों से दूर रहिए'
सुनील पान ने कहा- कपिल महाराज आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं। आपकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, प्लीज ऐसा न करें। आप कहिए कि मेरे शो में गाली नहीं होगी, अच्छी कॉमेडी करेंगे। अपने आप को इन लोगों के साथ न जोड़ें। प्लीज आप सभी ओटीटी पर फालतू कंटेंट से दूर रहें। उन्हें ऐसा करने दें, लेकिन आप दूर रहें। ज्यादातर ओटीटी क्रिएटर्स ने गंदे सब्जेक्ट का कोटा खोल लिया है, इनके चक्कर में मत पड़ें। इन गंदी नाली के कीड़ों से दूर रहिए। ये नंगे थे, नंगे हैं और ऐसे ही मरेंगे।

30 मार्च से शुरू होगा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो'
सुनील पाल का ये वीडियो वायरल होने के बाद से लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही यूजर्स सुनील पाल को खूब खरी-खोटी भी सुना रहे हैं। आपको बता दें कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आगामी 30 मार्च 2024 से स्ट्रीम किया जाएगा। इस नए शो में कपिल शर्मा के अलावा कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह भी नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+