कड़ाके की ठंड में सड़कों पर दूध बेचने निकले Sunil Grover, यूजर्स बोले- 'पानी कितना मिलाया?'
सुनील ग्रोवर अक्सर अपनी वीडियो और फोटोज के जरिए फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है। जिसे देख फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
Sunil Grover Pose Milkman: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर पिछले कुछ समय से किसी भी फिल्म या कॉमेडी शो में नजर नहीं आए। लेकिन, वह अपने फैंस से जुड़े रहने के अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं और फैंस का मनोरंजर बनाए रखते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देख फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

ठंड में दूध बेचने निकले सुनील ग्रोवर
सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है। जिसमें वह बाइक पर बैठे दूध बेचते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर सुबह-सुबह कड़कड़ाती ठंड के वक्त की है। ठंड से बचने के लिए सुनील ग्रोवर ने गर्म कपड़े पहन रखे हैं और बाइक पर बैठ हुए हैं जिसके दोनों तरफ दूध के कैन टंगे हुए दिखाई दे रहे हैं।
पोस्ट शेयर कर लिखा-'दूध मचाले'
सुनील ग्रोवर के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। इस पोस्ट पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने कैप्शन पर लिखा, 'दूध मचाले'। इस तस्वीर के सामने आते ही लोगों की हंसी छूट गई। फैंस लगातार कमेंट कर उनके मजे ले रहे हैं।

पोस्ट देख नहीं रुक रही फैंस की हंसी
सुनील ग्रोवर की इस तस्वीर पर कुछ फैंस ने उनके ह्यूमर की जमकर तारीफ की। वहीं फोटो पर फैंस से लेकर सेलिब्रिटी तक सभी ने अपने फनी रिएक्शन दिए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'कोई भी काम छोटा-बड़ा नहीं होता है सर. आप बेचिए हम खरीदेंगे'. दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये किस लाइन में आ गए डॉक्टर साहब आप'। तीसरे ने कमेंट किया, '2 किलो जल्दी से दे दो'। वहीं एक अन्य यूजर ने एक्टर के मजे लेते हुए कमेंट कर लिखा, 'भाई पानी कम मिलाया करो'।

अक्सर पोस्ट से चर्चा में रहते हैं सुनील ग्रोवर
बता दें, सुनील ग्रोवर ऐसे अजब-गजब अंदाज में अक्सर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। वह कभी फैंस को एंटरटेन करने से पीछे नहीं हटते। इससे पहले उन्होंने कभी पुरानी स्कूटर में बैठे वीडियो शेयर किया। तो कभी, उन्होंने चुड़ी बेचने जैसे फनी पोस्ट शेयर किए। यही वजह है कि, अक्सर फैंस उनके लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

सुनील ग्रोवर का वर्कफ्रंट
वहीं सुनील ग्रोवर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही में उन्हें फिल्म गुडबाय में देखा गया था। जिसमें अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता भी लीड रोल में थे। इससे पहले साल 2021 में सुनील ग्रोवर की वेब सीरीज तांडव रिलीज हुई थी। फिलहाल फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications