'हम फ्लाइट बैठे थे तो...' सुनील ग्रोवर ने 7 साल बाद कपिल शर्मा से हुए झगड़े पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्या हुआ था
Sunil Grover Kapil Sharma Fight: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' से लंबे समय बाद सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा लंबे समय बाद वापसी करने वाले हैं। इस शो का प्रोमो भी रिलीज हो चुका है। दोनों को यूं कई सालों बाद साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में सुनील ग्रोवर ने 7 साल बाद कपिल से हुई लड़ाई पर खुलकर बात की।
सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के साथ हुए झगड़े को याद कर उसका मजाक उड़ाया। कॉमेडियन ने कहा कि ये उनकी इतने सालों की प्लानिंग थी। उन्होंने कहा कि, 'हम फ्लाइट में बैठे थे और हमें पता चला कि नेटफ्लिक्स भारत आ रहा है तो कुछ अच्छा पब्लिसिटी स्टंट हो। इसके बाद हम दोनों के दिमाग में ये बात आई।'

सुनील ग्रोवर ने आगे कहा कि, 'छह साल पहले हमारे बीच फ्लाइट में जो भी हुआ था, वह इस शो के लिए एक पीआर स्टंट था। जिससे हमें इतने बड़े प्लेटफार्म (नेटफ्लिक्स) के लिए शो करने का मौका मिले। दूसरी बात यहां पर हमें इसी सेट पर शूट करना है, जबकि दूसरे शो की आउटडोर शूटिंग करनी पड़ती है।"
इसके बाद सुनील ग्रोवर ने बताया कि नेटफ्लिक्स ने उनसे पूछा कि क्या कर सकते हैं तो उन्हें आइडिया लड़ाई का आया। वहीं कपिल शर्मा ने बताया कि उस वक्त सुनील ग्रोवर के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स थे। उन्होंने कहा, "वो कई सीरीज और प्रोजेक्ट कर रहे थे, इसलिए हम दोबारा साथ नहीं आ सके।"
वहीं सुनील ग्रोवर ने बताया कपिल शर्मा और पूरी टीम के साथ काम करने में मजा आ रहा है। अब हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है। ये शो टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी पर आएगा। शो में पहली बार कपूर खानदान एकसाथ नजर आएंगे। जिसमें रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा होंगे। कॉमेडी शो 30 मार्च से हर शनिवार और रविवार को शाम 6: 30 बजे ऑनएयर होगा।












Click it and Unblock the Notifications