मां बनने वाली हैं Athiya Shetty! प्रेग्नेंसी को लेकर सुनील शेट्टी ने किया खुलासा, कहा-'अगले साल नाना...'
Athiya Shetty Pregnancy: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने पिछले साल 2023 में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की थी। दोनों की शादी को 23 जनवरी को पूरा एक साल हो चुका है। अब खबर आ रही ह कि कपल जल्द ही फैंस को गुड न्यूज देने वाला है।
दरअसल, अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी ने हाल ही में रियलिटी शो 'डांस दीवाने' में इस बात को लेकर हिंट दिया है कि जल्द ही केएल राहुल और अथिया माता-पिता बनने वाले हैं। एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि एपिसोड के दौरान क्या हुआ।

दरअसल, शो रियलिटी शो 'डांस दीवाने' में माधुरी दीक्षित के साथ सुनील शेट्टी जज की भूमिका निभा रहे हैं। इस एपिसोड के दौरान भारती सिंह ने एक्टर से खूब मजाक किया। उन्होंने सुनील शेट्टी से पूछा कि जब वह नाना बनेंगे तो फिर कैसा व्यवहार करेंगे। इसके जवाब में एक्टर ने कुछ ऐसा कह दिया जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।
सुनील शेट्टी ने भारती सिंह को जवाब देते हुए कहा, 'हां, अगले सीजन में जब मैं आऊंगा तो नाना की तरह स्टेज पर चलूंगा।' अब एक्टर का ये बयान काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर फैंस कयास लगा रहे हैं कि अथिया शेट्टी प्रेग्नेंट हैं। हालांकि कपल ने अब तक इस बयान पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। वह ज्यादातर अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं।
बता दें कि, अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने लगभग 3 साल तक एक दूसरे को डेट किया और पिछले साल 2023 में कपल ने शादी कर ली। हालांकि दोनों सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े बहुत कम अपडेट्स साझा करते हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अथिया का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने साल 2015 में फिल्म हीरो से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली है।












Click it and Unblock the Notifications