कपिल की Reel पत्नी ने शेयर की बचपन की तस्वीर, लोग उड़ाने लगे मजाक, कहा-' बड़े होंठों वाली लड़की'
नई दिल्ली, 09 फरवरी। सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' में कपिल की पत्नी और प्रेमिका के रूप में लोगों के दिलों को धड़काने वाली एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं, वजह है उनकी बचपन की तस्वीर, जिन्हें सुमोना ने खुद ही सोशल अकाउंट पर शेयर किया था। जहां उनके फैंस उनकी तस्वीरों की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ हेटर्स उनका मजाक उड़ाने लगे और 'बड़े होंठ वाली कहकर' ट्रोल करने लगे।

' बचपन से ही होंठ इतने बड़े हैं'
दरअसल कपिल शर्मा अपने शो में सुमोना का होठों की हंसी उड़ाते रहते हैं। इसी तर्ज पर लोग अब सोशल मीडिया पर सुमोना पर निशाना बना रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा है कि ' बचपन से ही होंठ इतने बड़े हैं' , तो किसी मे लिखा है कि 'होंठ इसमें भी बड़े हैं' तो किसी ने लिखा है कि ' बड़े होंठों वाली लड़की' ।

सुमोना के फैंस ने हेटर्स को तगड़ा जवाब दिया है
हालांकि सुमोना के फैंस ने हेटर्स को तगड़ा जवाब दिया है और वो सुमोना की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल सुमोना ने जो पिक्चर शेयर की हैं, उसमें एक में पंरपरागत रूप में नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में टाइक्वांडो ड्रेस में हैं। अपने फैंस को सुमोना क्यूट और प्यारी नजर आ रही हैं।

सुमोना की तस्वीर पर लोगों की बयानबाजी जारी
फिलहाल सुमोना की तस्वीर पर लोगों की बयानबाजी जारी है, सुमोना ने तो अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन उनके फैंस और हेटर्स के बीच में जबरदस्त कमेंट की होड़ मची हुई है।

सुमोना और कपिल अच्छे दोस्त
आपको बता दें कि सुमोना ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट आमिर खान और मनीषा कोइराला की फिल्म 'मन' (1999) से की थी। उस वक्त सुमोना की उम्र महज 10 साल थी। इसके बाद एकता कपूर के सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में उन्होंने रोल निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाई है।
'कॉमेडी सर्कस'
इसके बाद वो पहली बार कपिल शर्मा के साथ कहानी 'कॉमेडी सर्कस' की में नजर आईं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और वो ये शो जीतने में कामयाब रहे, तब से ही सुमोना और कपिल की जोड़ी लोगों के दिलों में जगह बनाई हुई है। दोनों रियल लाइफ में भी काफी अच्छे दोस्त भी है।












Click it and Unblock the Notifications