अगस्त्य संग नजर आईं सुहाना खान,श्वेता बच्चन की खास केयर देख यूजर बोले इतना ध्यान दे रहीं क्या बात है?
अगस्त्य संग नजर आईं सुहाना खान,श्वेता बच्चन की खास केयर देख यूजर बोले इतना ध्यान दे रहीं क्या बात है?
मुंबई, 03 अगस्त: बॉलीवुड के बिग बी यानी आमिताब बच्चन के नाती अगस्तया और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के बीच गहरी दोस्ती है। कई बाद दोनों की बीच अफेयर होने की खबरें भी आ चुकी है इसके पीछे वजह है कि दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते रहते हैं। वहीं अब एक बार फिर सुहाना खान और अगस्तया एक डिनर पार्टी में साथ नजर आए। हालांकि इस मौके पर अगस्तया की मां श्वेता बच्चन भी साथ नजर आईं।

डिनर पार्टी में साथ नजर आए सुहाना अगस्तया और श्वेता बच्चन
सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो काजल आनंद के घर पर आयोजित डिनर पार्टी के बाद का है। जहां से अगस्तया, सुहाना खान और श्वेता बच्चन साथ में बाहर निकले।

श्वेता बच्चन ने सुहाना को हाथ पकड़कर कार में बैठाया
अगस्तया, सुहाना और श्वेता बच्चन के बाहर निकलते ही पैपराजी के कैमरों ने तीनों को घेर लिया। इस दौरान सुहाना खान का हाथ पकड़कर श्वेता बच्चन ने उन्हें कार में बिठाया उनके पीछे अगस्तया भी नजर आ रहे हैं।

अगस्तया अपनी मां का हाथ थामकर उन्हें बारिश में संभालते हुए आए नजर
सुहाना को कार में बिठाकर बॉय बोलकर श्वेता और अगस्तया अपनी कार की ओर बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। पानी बरसते में अगस्तया अपनी मां का हाथ सावधानी से थामकर कार की ओर आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। इसके बाद मां श्वेता के लिए कार का डोर खोलते है और उन्हें बिठाकर खुदपानी में भीगते हुए कार के पीछे से दूसरी ओर जाकर कार में बैठते नजर आए।

यूजर ने पूछा इतना ध्यान दिया जा रहा क्या बात है?
श्वेता नंदा जिस तरह से सुहाना खान की केयर कर रही हैं उसको देखकर यूजर्स तरह- तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इतना ध्यान दिया जा रहा क्या बात है?

अगस्त्य और सुहाना जोया अख्तर की 'द आर्चीज' में नजर आएंगे
बता दें जल्द ही अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य और सुहाना जोया अख्तर की 'द आर्चीज' में नजर आने वाले हैं। दोनों की जोड़ी उनके फैंस को बहुत प्यारी भी लगती है। इस वीडियो के सामने आते ही ये जमकर वायरल हो गया और लोग सुहाना और अगस्तया पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications