कैमरा देखते ही सुहाना खान ने फेरा मुंह, आखिर क्या हो गई बात

हाल ही में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को मुंबई के अंधेरी में स्पॉट किया गया, लेकिन वहां गाड़ी से उतरते ही पैपराजी और कैमरे को देख उन्होंने मुंह फेर लिया।

मुंबई, 22 जूनः बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर और महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ फिल्म 'द आर्चीज' से बड़े पर्दे पर एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। आपको बता दें कि सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। पैपराजी भी अक्सर उन्हें अपने कैमरों में कैद करने के लिए उनका पीछा करते हैं। इसी बीच हाल ही में उन्हें मुंबई के अंधेरी में स्पॉट किया गया, लेकिन वहां गाड़ी से उतरते ही पैपराजी और कैमरे को देख उन्होंने मुंह फेर लिया। फिर पैपराजी की बातों को सुनकर सुहाना ने जो रिएक्शन दिया, वो देखने लायक था।

suhana khan

कैमरा देखते ही सुहाना ने फेर लिया मुंह
सुहाना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुहाना कार से उतरती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति उनकी कार का दरवाजा खोलता है और धूप से उन्हें बचाने के लिए छाता खोल देता है। जैसे ही एक्ट्रेस की नजर वहां पहले से मौजूद पैपराजी विरल भयानी और दूसरे कैमरों पर पड़ती है, वह दंग रह जाती हैं और अपना चेहरा दूसरी तरफ फेर लेती हैं। सुहाना इस तरह कुछ करेंगी, शायद इस बात का किसी को अंदाजा नहीं था। उसके बाद सुहाना वहां बिना रुके चलने लगती हैं, जिसके बाद पैपराजी उनसे कहते हैं- सुहाना जी रुकिए, अभी तो आपकी मूवी आ रही है, अब क्या टेंशन है? और हमारा चेहरा भी याद करके रखिए, रोज ही मिलेंगे।

पैपराजी की बात सुनकर सुहाना ने दिया ऐसा रिएक्शन
पैपराजी उन्हें पीछे पलटकर पोज देने के लिए कहते हैं, लेकिन उनकी बातों को अनसुना करते हुए सुहाना मुस्कुराते हुए बिल्डिंग के अंदर चली जाती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुहाना ने लाइट पिंक क्रॉप टॉप और मैचिंग पैंट पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने स्लिपर्स पहन रखी थीं और हाथ में सफेद हैंडबैग भी कैरी किया था। आपको बता दें कि हाल ही में सुहाना खान अपनी दोस्त खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा के साथ ऊटी में म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'द आर्चीज' की शूटिंग पूरी कर मुंबई वापस लौटी हैं। गत रविवार को ही सुहाना को मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+